आपको बता दें की ज्योतिष में शनि को एक महत्वपूर्ण ग्रह माना गया है। ये सभी से धीमी गति से चलते हैं। शनि एक राशि में करीब ढाई साल तक रहते हैं। ऐसे में दोबारा उस राशि में आने पर शनि को करीब 30 साल का समय लग जाता है।

आपको जानकारी दे दें की इस समय शनि अपनी मूल त्रिकोण राशि कुंभ मेंमार्गी अवस्था में हैं और इस राशि में शनि मार्च 2025 तक रहेंगे। दिवाली के बाद यानी नवंबर माह में शनि मार्गी होंगे। शनि के मार्गी होने से कुछ जातकों को विशेष लाभ होने वाला है। आज हम आपको इसी बारे में विस्तार से बता रहें हैं की किस किस राशि के लोगों को शनि के मार्गी होने से क्या लाभ होने वाला है।

कब मार्गी होंगे शनि

द्रिक पंचांग के अनुसार, 30 जून से शनि कुंभ राशि में वक्री चाल से चल रहें हैं। इसके बाद में 15 नवंबर को शाम 7 बजकर 51 मिनट पर मार्गी हो जाएंगे। शनि की सीधी चाल से कुछ राशियों का विशेष लाभ हो सकता है।

मकर राशि

बता दें की शनि इस राशि के दूसरे भाव में मौजूद हैं और शनि की सीधी चाल चलना इस राशि के लोगों के लिए बेहद लाभदायक होने वाला है। बता दें की इस राशि के जातकों के रुके हुए कार्य पूरे होंगे तथा प्रत्येक क्षेत्र में उन्नति होगी। कैरियर में इस राशि के लोगों को सफलता मिलेगी तथा उच्च अधिकारी प्रसन्न रहेंगे।

ऐसे में आपको पदोन्नति, वेतन में वृद्धि या बोनस का लाभ मिल सकता है। इस राशि के लोगों को नौकरी के कई अवसर मिलने की संभावना भी बन रही है साथ ही व्यापार के क्षेत्र में भी उन्नति होने के अवसर नजर आ रहें हैं। समाज में मान सम्मान में वृद्धि होगी तथा इस समय पर निवेश करने से आपको अच्छा रिटर्न मिलेगा।

कर्क राशि

इस राशि के लोगों के लिए शनि का मार्गी होना काफी लाभदायक हो सकता है। इस समय पर कर्क राशि के लोगों को प्रत्येक क्षेत्र में सफलता मिलेगी। इस राशि के आठवे भाव में शनि विराजमान हैं, अतः इस राशि के लोगों को भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। आपको कैरियर में अच्छी सफलता मिलेगी तथा आपकी मेहनत का आपको अच्छा फल मिलेगा। जो जातक नई नौकरी की तलाश कर रहें हैं, उन्हें काफी लाभ होगा। इसके अलावा भौतिक सुखो की प्राप्ति होगी तथा मानसिक तनाव से मुक्ति मिलेगी।

मिथुन राशि

इस राशि के लोगों के लिए शनि का मार्गी होना काफी लाभदायक हो सकता है। इस राशि के लोगों को भाग्य का पूरा साथ मिलेगा तथा कई अटके हुए कार्य पूरे होंगे। आपको भौतिक सुखो की प्राप्ति होगी तथा माता-पिता का भी पूरा सहयोग मिलेगा। बता दें की उच्च अधिकारियों के साथ संबंध अच्छे होंगे तथा नौकरी में उन्नति होगी। जो जातक उच्च शिक्षा के लिए विदेश में जाना चाहते हैं उन्हें भी सफलता मिलेगी। समाज में मान सम्मान में वृद्धि होगी तथा कैरियर में लाभ होगा।