आपको पता होगा ही की हमारे देश में अधिकतर लोग खेती किसानी करते हैं। ऐसे में ग्रामीण क्षेत्रो के लोग पैसे की आवश्यकता को पूरा करने के लिए पशुपालन का कार्य भी करते हैं। हालांकि अब पशुपालन का कार्य शहरी लोग भी करने लगे हैं क्योकि इस कार्य में मुनाफ़ा काफी होता है। बस शर्त यह है की आपके पास में अच्छी नस्ल की भैंस होनी चाहिए।

आज के समय में पशुपालन काफी अच्छा व्यवसाय माना जाता है। देखा जाए तो आज के समय में दूध से बनी चीजों की आवश्यकता काफी बढ़ चुकी है। जिसके कारण दूध की डिमांड भी बढ़ चुकी है। आज के समय में भैंस की काफी प्रजातियां है, यदि आप दूध का व्यवसाय करना चाहते हैं तो बता दें की जाफराबादी नस्ल आपके लिए सबसे ज्यादा अच्छी साबित होती है।

कई एक्सपर्ट लोगों का कहना है की जाफराबादी भैंस काफी शक्तिशाली तथा मजबूत होती है। यह शेरो को भी टक्कर दे सकती है। जानकारी दे दें की इस भैंस की नस्ल को गिर भैंस के नाम से भी जाना जाता है। आइये अब आपको इस भैंस के बारे में विस्तार से जानकारी देते हैं।

जाफराबादी भैंस

आपको बता दें की यह भैंस भैंस गुजरात के सौराष्ट्र क्षेत्र और गिर जंगलों में सबसे ज्यादा पायी जाती है। यह काफी ज्यादा दूध देती है इसी कारण इसको बाहुबली भैंस भी कहा जाता है। बता दें की इस भैंस के दूध में 8 फीसदी फैट माना जाता है। इसका दूध मानव शरीर के लिए सबसे अच्छा होता है। जानकारी दे दें की यह भैंस प्रतिदिन 30 से 35 लीटर दूध देती है। बता दें की इस भैंस का वजन 800 से 1000 किलोग्राम तक होता है।

जानकारी दे दें की एक ब्यांत में 2,000 लीटर तक यह भैंस दूध दे सकती है। अतः यदि आप डेयरी का व्यवसाय करना चाहते हैं तो आप गिर नस्ल की भैंस का पालन करके आप अच्छा मुनाफ़ा कमा सकते हैं। काफी लोग इस भैंस की नस्ल को पालकर अच्छा पैसा कमा रहें हैं। दूध के व्यवसाय के लिए इस नस्ल की भैंस काफी ज्यादा अच्छी मणि जाती है।