शुक्रवार को भारतीय सिनेमा के प्रमुख अभिनेता थालापति विजय की बहुप्रतीक्षित फिल्म “GOAT” सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। इस फिल्म की रिलीज ने दर्शकों के बीच भारी उत्साह और उत्सुकता का माहौल पैदा किया है। खासकर, यह फिल्म सिर्फ थालापति विजय के कारण ही नहीं बल्कि क्रिकेट के दिग्गज महेंद्र सिंह धोनी के कारण भी चर्चा में है।

फिल्म में धोनी की उपस्थिति को लेकर बहुत हलचल रही है, क्योंकि उनकी झलक ट्रेलर में भी देखी जा चुकी है। फिल्म में धोनी का केवल 4 सेकेंड का वीडियो शामिल है, लेकिन इसके बावजूद उनके फैंस का उत्साह कुछ कम नहीं हुआ। इस छोटे से वीडियो ने दर्शकों के मन में फिल्म को लेकर काफी ज्यादा एक्साइट कर दिया था।

जिन दर्शकों ने “GOAT” को पहले ही देखा है, वे इसे एक ब्लॉकबस्टर फिल्म बता रहे हैं। फिल्म की कहानी, प्रदर्शन और विजुअल्स ने दर्शकों को प्रभावित किया है, और थालापति विजय के शानदार अभिनय के साथ धोनी की उपस्थिति ने इसे और भी खास बना दिया है।

मूवी के लिए एक्साइटेड थे फैंस

थालापति विजय की नई फिल्म को फैंस लंबे समय से बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। यह फिल्म साउथ इंडियन फैंस के लिए एक खास तोहफा है, क्योंकि इसमें दो प्रमुख थालाओं का एक साथ अभिनय देखने को मिल रहा है। एक तरफ जहां विजय थालापति अपने शानदार अभिनय से दर्शकों का दिल जीत रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ महेंद्र सिंह धोनी की उपस्थिति भी फिल्म को और भी खास बना रही है।

साउथ में भी फेवरेट हैं धोनी

धोनी, जो चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान रहे हैं और आईपीएल की सबसे सफल टीम का हिस्सा हैं, साउथ में भी उतना ही सम्मान और प्यार प्राप्त करते हैं जितना कि साउथ के प्रमुख अभिनेता।
थालापति विजय की नई फिल्म में महेंद्र सिंह धोनी का 4 सेकेंड का कैमियो दर्शकों को खुशी से झूमने और चिल्लाने पर मजबूर कर रहा है। इस मूवी में विजय थालापति डबल रोल में नजर आ रहे हैं, जबकि धोनी ने एक खास कैमियो अदा किया है।

धोनी के सीन ने मचाया बवाल

धोनी चेन्नई सुपर किंग्स की मैच के दौरान येलो जर्सी में स्टेडियम के अंदर जाते हुए दिखाई देते हैं। इस सीन में धोनी की उपस्थिति दर्शकों को चौंका देती है और उनकी वापसी से थिएटर में खुशी की लहर दौड़ जाती है।