भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के गाने हाल के वर्षों में पूरे भारत में और खासकर उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों में काफी फेमस हैं। भोजपुरी गानों की धुन लोगों के दिलों को छू लेती है।

इसलिए भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की लोकप्रियता आजकल तेजी से बढ़ रही है, और लोग इसे बेहद पसंद कर रहे हैं। शादी-विवाह या किसी भी पार्टी में भोजपुरी गाने बजना अब आम बात हो गई है, क्योंकि इनके बिना कोई भी फंक्शन का मजा अधूरा सा लगता है। सिर्फ शादियों में ही नहीं, बल्कि होली के त्योहार पर भी लोग जमकर भोजपुरी गाने सुनते और बजाते हैं।

वायरल हुआ खेसारी और काजल का गाना

इस समय सोशल मीडिया में एक भोजपुरी गाना बहुत तेजी से वायरल हो रहा है। इस गाने में खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी ने शानदार अभिनय किया है, जिसको दर्शक काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं।

खेसारी के गाने हैं काफी दीवाने

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि भोजपुरी फिल्म इंड्रस्टी में खेसारी लाल काफी फेमस है। वह एक अच्छे अभिनेता होने के साथ ही कमाल के गायक भी हैं नहीं बल्कि एक बढ़िया गायक भी हैं। लॉग उनकी आवाज के काफी दीवाने हैं, उन्होंने कई फेमस गानों में अपनी आवाज दी है।
इनकी फिल्म हो या गाना आते ही तुरंत वायरल हो जाते हैं। इसके अलावा खेसारी लाल न सिर्फ एक बेहतरीन एक्शन हीरो हैं बल्कि एक बेहतरीन डांसर भी हैं। इनके डांस को काफी ज्यादा लोग पसंद करते हैं।

खेसारी का पॉपुलर गाना

भोजपुरी इंड्रस्टी में होली के त्यौहार को काफी गाने बने हुए हैं। इनमें से कुछ गाने काफी ज्यादा पॉपुलर भी है और फिलहाल अभी एक गाना काफी ज्यादा देखा और सुना जा रहा है। इस गाने में खेसारी लाल के साथ काजल राघवानी ने जबरदस्त डांस किया है। इस गाने में रंग और गुलाल में लिपटे हुए दोनों के बीच में काफी रोमांटिक केमिस्ट्री नजर आ रही है।

खेसारी ने काजल के साथ किया रोमांस

खेसारी लाल और काजल राघवानी के इस वीडियो इस समय पर काफी वायरल हो रहा है। असल में यह होली के त्यौहार पर बनाया गया है और कुछ ही समय बाद होली आने वाली है। इस कारण यह वीडियो काफी वायरल हो रहा है।

#Video | #Khesari Lal Yadav | डाले के बा | #Kajal Raghwani | Khushbu Tiwari KT | Bhojpuri Holi Song

 

इस वीडियो में आप काजल और खेसारी लाल को रंग में सराबोर देख सकते हैं। दोनों के बीच दिखाए गए रोमांस और डांस को दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं। इस वीडियो को अब तक 41 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। इस गाने के बोल अखिलेश कश्यप ने लिखें हैं तथा खुशबू तिवारी और खेसारी लाल ने इस गाने को अपनी आवाज दी है।