नई दिल्ली। बारिश का मौसम आते ही घर के आसपास से लेकर खेत खलिहान में सांप का निकलना शुरू हो जाते है। सभी जीवों में साप ही एक ऐसा जीव है जो काफी खतरनाक और जहरीले होता है। जिसको देखते ही लोगों के दिल में दहशत फैल जाती है। अक्सर आपने देखा होगा कि सांप जब भी आपके सामने आते है उस दौरान उसकी जीभ बार बार बाहर निकलना शुरू हो जाती है। अब हर किसी के मन में हमेसा एक ही प्रशन उठती है कि आखिर सांप ऐसा क्यों करते हैं। इसके पीछे का कारण क्या है जानें इसके बारे में..

इसलिए सांप निकालते हैं जीभ

कई लोग यह मानते हैं की बार बार सांप के जीभ निकालने का कारण आसपास के लोगों को डराने के लिए होता हैं लेकिन ऐसा नहीं है। असल में इसके पीछे का कारण सांप बार बार जीभ अपनी तभी बाहर निकालता है. जब वो अपे आसपास के खतरों को पहचानने की कोशिश करताहै। इस प्रकार से सांप अपने आसपास के वातावरण को सूंघने की कोशिश करते हैं।

यह है जीभ निकालने का असल कारण

सांप की भले ही आंख होती है लेकिन उनमें देखने तथा सुनने की क्षमता काफी कम होती है। इसी कारण वो अपने आसपास की आवाजों को महसूस करने के लिए बार बार जीभ निकालते हैं। इसके अलावा सांप अपनी जीभ को बाहर निकाल कर वातावरण में मौजूद छोटे छोटे नमी के कणो को इकठ्ठा करके अपनी जीभ को जैकबसन नामक अंग में डाल लेते हैं, जो की इनके मुंह के ऊपरी हिस्से में पाया है। इसके बाद वो इसके स्वाद से चीजो को पहचानते है।