नई दिल्ली। भारत की संस्कृति से दूर देश के लोग प्रभावित रहते है। इसलिए इससे जुड़ने के लिए दूर दूर से लोग आते है। ऐसी ही संस्कृति से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें क विदेशी लड़की लाल लहंगा पहने खूबसूरत डांस करते  रही है। इस विदेशी महिला ने अपने डांस का वीडियो अपने इस्टां पर शेयर करते हुए ऐसी बात लिखी है  कि वो चर्चा का विषय बना गया है।

विदेशी लड़की ने भारत की खूबसूरत तस्वीरों को शेयर करके कैप्शन में ऐसी बात लिखी है जिस पर हर भारतीय को गर्व हो रहा है। सोथ ही भारतीय लोग उस विदेशी युवती की जमकर तारीफ कर रहे है। उसकी अदाओं को देख लोग फिदा हो रहे है।

स्विटजरलैंड की लड़की ने शेयर की शानदार तस्वीरें

दरअसल, स्विटजरलैंड की इस विदेशी लड़की ने @naw.aria नाम की आईडी से वीडियो शेयर किया है। वीडियो में विदेशी लड़की आगरा के ताजमाहल के सामने भारतीय संस्कृति के हिसाब से लाल रंग की लहंगा पहने डांस करती हुई दिखाई दे रही है। साथ में सिर पर लाल रंग की चुनरी भी डाल रखी है, उसके इस अंदाज को देखकर हर कोई फिदा हो रहा है।

विदेशी लड़की ने लिखी दिल छू जाने वाली बात

वीडियो के साथ युवती ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर naw.aria नाम के अकाउंट पर एक कैप्शन भी लिखा है – भारत बहुत सुंदर है, आप इस खूबसूरत देश को एक बार जरूर देखकर जाइए। बता दें कि वह इस वक्त भारत के अलग-अलग राज्यों में खूबसूरत जगह घूम रही हैं।