नई दिल्ली। हमारा देश कृषिप्रधान देश है जहां पर किसान खेती करके अपनी अजिविका चलाते है। और खेती के साथ साथ किसान पशुपालन का व्यवसाय भी करते है। लेकिन ग्रामीण लोग मेहनत करने के बाद भी अपने पशुओं से उतनी कमाई नही कर पाते है। क्योकि इसके पीछे का कारण यह है कि आप पशुओं की गुणवत्ता के बारे में नही जानते है। यदि आप पशुपालन का व्यवसाय करके अच्छी खासी कमाई करना चाहते है तो आज हम आपको  ख़ास नस्ल की गाय के बारे में जानकारी दे रहें हैं। जो आपको कर देगी मालामाल। आपको बता दें की गिर नस्ल की गाय आपके लिए बेहतर साबित हो सकती है। आइए जानते है इसकी खासियत  के बारे में..

गिर नस्ल की गाय की पहचान

यदि आप गिर नस्ल की गाय को पालने के बारे में सोच रहे है तो हम आपको इसकी पहचान के बारे में बताते हैं यह गाय अन्य गाय की अपेक्षा काफी सीधी और सरल स्वाभाव की होती है। इसके शरीर पर लाल, भूरे तथा सफ़ेद रंग के धब्बे पाए जाते हैं। जो आकार में कुछ बड़े होते हैं इसकी गर्दन ढीली तथा खाल नीचे की ओर लटकी हुई होती है। इसकी ऊंचाई लगभग 130 cm की होती है। इसका वजन लगभग 385 किग्रा का होता है।

गिर नस्ल की गाय का आहार

आपको बता दें की गिर नस्ल की गाय तभी अच्छा दूध देती है जब उसका आहार आप सही मात्रा में से देते है। यह गाय तिल, अलसी, मक्की के साथ चुनी घास भूसा को अच्छे से खाती है। यदि आप दूध का व्यवसाय कर अच्छी इनकम प्राप्त करना चाहते हैं तो आप इस गाय को अच्छी शुराक देने पर भरपूर कमी कर सकते हैं।

देती है 80 लीटर तक दूध

गिर नस्ल की गाय दूध देने के मामले में भी अन्य नस्ल की गायों से काफी अलग होती है। यह गाय एक दिन में  50 से 80 लीटर दूध देती है। इस नस्ल की गाय का दूध छोटे बच्चों के लिए काफी लाभप्रद होता है। इसके दूध का सेवन करने वाला बीमारी व्यक्ति जल्दी ही हष्ठ-पुष्ठ हो जाता है।