बता दें की सरकारी कर्मचारियों को महंगाई भत्ते सरकार की और से मिलने वाली एक विशेष सुविधा होती है। यह प्रत्येक सरकारी कर्मचारी को सरकार की और से दी जाती है। इससे कर्मचारी के दैनिक जीवन में आर्थिक तौर पर काफी सहायता मिलती है। हालांकि ऐसा भी देखने में आया है की बार अपने इस एरियर में हुई देरी के कारण कर्मचारी लोग कई बार काफी परेशान हो जाते हैं।

ऐसा ही कुछ मामला मध्य प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों का भी है। यहां के कर्मचारी लोगों की महंगाई भत्ते के बढ़ने की आस अभी तक पूरी नहीं हो पायी है। बता दें की वर्तमान में प्रदेश के 7.5 लाख कर्मचारी तथा अधिकारी लोग डीए में बढ़ोतरी का इंतजार कर रहें हैं। जब की इधर राज्य सरकार कर्मचारियों के गृह भाड़ा तथा परिवहन भत्ते के कार्य में लगी हुई है। इसी बीच एरियर को लेकर बड़ी खबर स आमने आयी है। बता दें की स्कूल शिक्षा के कर्मचारियों के लिए यह खबर बड़ी राहत लेकर आयी है।

कलेक्टर ने दिए सख्त आदेश

जानकारी के लिए बता दें की प्रदेश के राजगढ़ के कलेक्टर ने जिले के स्कूली कर्मचारियों के एरियर के लिए सख्त आदेश दे दिए हैं। शिक्षकों के लंबित एरियर को लेकर कलेक्टर ने काफी नाराजगी जाहिर की है। इस मामले को लेकर कलेक्टर ने जिला शिक्षा अधिकारी को तीन दिन में लंबित एरियर का भुगतान कराने के लिए कहा है। कलेक्टर ने यह आदेश दिया है की यदि निर्धारित अवधि में भुगतान नहीं किया गया तो इसके जिम्मेदार अधिकारियों और कर्मचारियों पर सख्त कार्रवाई की जायेगी।

विभाग में मची खलबली

बता दें की कलेक्टर के आदेश के बाद में विभाग में खलबली मची हुई है। अब जिला शिक्षा अधिकारी ने संकुल केंद्र जिला राजगढ़ के सभी प्राचार्य को पत्र लिखा है। पत्र में लंबित प्रकरणों के निराकरण के लिए सभी प्राचायों, लेखपालों तथा लेखा अधिकारियों को विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी कार्यालय में उपस्थित होने का आदेश दिया है। इसके अलावा उन्होंने लोकसेवकों की सेवापुस्तिका लाकर वेतन निर्धारण कराने के लिए भी कहा है।