आपको जानकारी होगी की हमारे देश में इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की डिमांड काफी तेजी से बढ़ती जा रही है। इसी चीज को देखते हुए अब कई प्रतिष्ठित कंपनियों के अलावा कई स्टार्टअप भी इसी रेस का हिस्सा बन चुके हैं। हालांकि आज भी चर्चा ओला इलेक्ट्रिक, टीवीएस आईक्यूब तथा एथर जैसे ब्रांड की होती है। लेकिन आज हम आपको एक ऐसे स्कूटर के बारे में जानकारी दे रहें हैं। जिसकी चर्चा भले ही न होती हो लेकिन वह रेंज के मामले में इन सभी स्कूटर्स से काफी आगे है। बता दें की आज हम सिंपल वन इलेक्ट्रिक स्कूटर के बारे में जानकारी दे रहें हैं। जिसकी रेंज 212 किमी की है।

ओला S1 प्रो को देता है मात

आपको बता दें की ओला S1 प्रो देश में सबसे लोकप्रिय स्कूटर के रूप में जाना जाता है। इसके दाम 1,34,999 रुपये हैं। पूरी तरह से चार्ज होने पर यह स्कूटर 195 किमी की रेंज दे देता है। दूसरी और सिंपल वन आपको 212 किमी की रेंज प्रदान करता है। यह ओला के मुकाबले 17 किमी अधिक की रेंज मुहैया कराता है। इसके शुरूआती दाम 1,40,499 रुपये हैं और कंपनी इसको दो वेरिएंट में उपलब्ध कराती है।

सिंपल वन डॉट

आपको बता दें की यह सिंपल वन का बेस मॉडल है। यह आपको 151 किमी की रेंज उपलब्ध कराता है। इसके दाम 1,40,499 रुपये हैं। इसमें 3.7 kWh की दमदार बैटरी दी हुई है। मात्र 2.77 सेकंड में यह स्कूटर 0 से 40 किमी/घंटा की स्पीड को पकड़ लेता है। इसकी टॉप स्पीड 105 किमी/घंटा की है। CBS ब्रेकिंग सिस्टम, 35 लीटर का बूट स्पेस, USB चार्जिंग जैसी सुविधाएं इसमें दी हुई हैं। इसके अलावा इसमें स्मार्टफोन रिमोट एक्सेस, रिमोट अलर्ट, OTA अपडेट जैसे आधुनिक फीचर्स भी दिए गए हैं।

सिंपल वन

यह सिंपल वन का प्रमुख वेरिएंट है। इसके दाम 1,65,999 रुपये हैं। इसकी प्रामाणिक रेंज 212 किमी की है। 5.0 kWh की दमदार बैटरी को इसमें रखा गया है। यह मात्र 2.77 सेकंड में 0 से 40 किमी/घंटा की स्पीड को पकड़ लेता है। 105 किमी/घंटा की इसकी टॉप स्पीड है। इसमें आपको CBS ब्रेकिंग सिस्टम, 35 लीटर का बूट स्पेस, USB चार्जिंग जैसी सुविधाएं दी जाती हैं। इसके अलावा इसमें टचस्क्रीन इंस्ट्रूमेंट पैनल, और दोनों पहियों पर डिस्क ब्रेक जैसे फीचर्स दिए जाते हैं।