समय समय पर हमें अलग अलग खगोलीय घटनाएं देखने को मिलती हैं। कई बार इस प्रकार की घटनाएं काफी हैरान कर दें वाली होती हैं। ऐसी ही घटना जल्दी ही हमें देखने को मिलने वाली है। जानकार लोगों को इस घटना का काफी बेसब्री से इंतजार है। घटना के बारे में आपको बता दें की जल्दी ही वलयाकार सूर्य ग्रहण लगने वाला है। यह सूर्य ग्रहण दिखने में किसी आग की रिंग जैसा लगेगा। बताया जा रहा है यह इस साल का दूसरा तथा आखरी सूर्य ग्रहण होगा। आइये अब आपको बताते हैं की यह विशेष सूर्य ग्रहण कब लगेगा।

कब लगेगा यह सूर्य ग्रहण

आपको बता दें की यदि आप इस सूर्य ग्रहण को देखना चाहते हैं तो आपको लंबा इंतजार नहीं करना पडेगा। जानकारी दे दें की यह विशेष सूर्य ग्रहण 2 अक्टूबर के दिन लगेगा। इस सूर्य ग्रहण में सूर्य आंशिक रूप से कवर होगा। यदि आप इस घटना को देखना चाहते हैं तो आपके लिए यह खबर निराश करने वाली है। जानकारी दे दें की यह सूर्य ग्रहण भारत में नहीं दिखाई पडेगा। असल में जिस समय यह सूर्य ग्रहण होगा, उस समय भारत में रात होगी।

इन स्थानों पर दिखाई पडेगा सूर्य ग्रहण

आपको जानकारी दे दें की 2 अक्टूबर को लगने वाला यह ग्रहण दक्षिणी चिली, दक्षिणी अर्जेंटीना तथा प्रशांत महासागर के कुछ हिस्सों में दिखाई पडेगा। इस ग्रहण के दौरान लोग ढके हुए सूर्य के चारों और आग के एक रिंग को देख सकेंगे। इसके अलावा अमेरिका में इस ग्रहण को आंशिक रूप में देखा जा सकेगा। बता दें की भारतीय समय के अनुसार 2 अक्टूबर की रात 9.13 मिनट से 3 अक्टूबर सुबह 3.17 बजे तक यह ग्रहण चलेगा। भारत में इसको नहीं देखा जा सकता है हालांकि आप इसको यूटयूब पर लाइव देख सकते हैं।

आखिर क्या होता है सूर्यग्रहण

आपको बता दें की सूर्य ग्रहण उस समय होता है। जब सूर्य, चन्द्रमा तथा पृत्वी एक ही दिशा में आ जाते हैं। इस स्थिति में चंद्रमा पृथ्वी तथा सूर्य के बीच आ जाता है। इस कारण सूर्य का प्रकाश सीधे पृथ्वी पर नहीं आ पाता है। चंद्रमा असल में पृथ्वी के चक्कर लगाने के साथ में अपनी दूरी को बदलता रहता है। जब चंद्रमा पृथ्वी से दूर चला जाता है तब इसका आकार काफी छोटा दिखाई पड़ता है। इस स्थिति में जब सूर्य ग्रहण लगता है तो चंद्रमा सूर्य को पूरा नहीं ढक पाता है। इसी कारण सूर्य के सिर्फ किनारे ही नजर आ पाते हैं। आने वाले सूर्य ग्रहण में भी यही स्थिति बनने वाली है।