जल्दी ही अक्टूबर के महीने की शुरुआत होने वाली है। बता दें की इस माह में चार ग्रह अपना राशि परिवर्तन करेंगे। इसके अलावा शनि भी नक्षत्र परिवर्तन करने वाले हैं। इस माह में कई त्यौहार भी आने वाला है। अतः अक्टूबर माह में तीन राशि वाले काफी मालामाल हो सकते हैं। आइये अब आपको बताते हैं की अक्टूबर माह में कौन कौन सी राशियों पर किस प्रकार का प्रभाव पड़ने वाला है।

वृषभ राशि

आपको बता दें की अक्टूबर माह में गृह गोचर के प्रभाव से इस राशि के जातकों को लाभ होने वाला है। इन लोगों के कैरियर को उड़ान मिलेगी तथा समाज में मान सम्मान भी मिलेगा। इस राशि वाले लोगों का वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा। यदि आर्थिक स्थिति बिगड़ी हुई है तो वह भी धीरे धीरे पटरी पर आ जायेगी। इस माह इस राशि के लोगों के खर्च में कुछ वृद्धि हो सकती है। इसके अलावा कुछ मेहमान भी घर पर आ सकते हैं।

सिंह राशि

इस राशि के लोगों पर अक्टूबर माह में सूर्य, बुध, शुक्र और मंगल की ख़ास कृपा प्राप्त होने वाली है। इस राशि के लोगों को व्यापार में लाभ होगा। जो जातक नौकरी करते हैं। उनका प्रमोशन भी हो सकता है। यदि किन्ही लोगों के साथ में मतभेद हैं तो वे प्यार में बदल सकते हैं। इसके अलावा आपसी संबंधों में भी सुधार आएगा। यदि धन रुका हुआ है तो वह वापस आ सकता है। इसके अलावा किसी बात की चिंता से भी आपको मुक्ति मिल सकती है।

कन्या राशि

इस राशि के लोगों के लिए अक्टूबर माह काफी ख़ास होने वाला है। इस माह में आपका खर्च बढ़ सकता है। आप इस महीने यदि आप जो चाहेंगे, वह आपको मिल सकता है। आपके मन में अलग उत्साह बना रहेगा। आर्थिक स्थिति में पहले से ज्यादा सुधार होगा। यदि आप व्यापार करते हैं तो उसमें भी लाभ होने के योग हैं।