नई दिल्ली। भारत एक ऐसा देश जिसे सोनें की चिड़िया के नाम से जाना जाता रहा है। जहां हर एक घर में सोने का भंड़ार भरा हुआ करता था। लेकिन दूसरे देश के लोगों की नजर पड़ने के बाद से भारत में सोना खत्म सा हो गया। जिसके चलते आज के समय मे सोने का भाव आसमान छूते नजर आ रहा है। अब लोगों के घर में सोना चांदी किलों में देखने को मिलती है।

भारत में लोग सोने को एक निवेश के रूप में खरीदते है। जो समय आने पर एक बड़ी संपत्ती के समान काम आता है। लेकिन अब जारी किए नियम के मुताबिक आप घर पर सोना कुछ ही मात्रा में रख सकते है। यदि आपके घर में दी गई मात्रा से ज्यादा सोना है तो आपको इन नियमों के बारे में जान लेना जरूरी है।

सोने की खरीद और भंडारण के लिए नियम

भारत सरकार ने सोने की खरीदी, बिक्री और भंडारण को लेकर कुछ नियम जारी किए हैं। जिसके तहत अब केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) के अनुसार, आप घर में सोना एक निश्चित मात्रा में ही रख सकते हैं. इसलिए आपके पास चाहे जितना भी सोना हो, आपके पास इस बात का सबूत होना चाहिए कि आपने उसे कैसे हासिल किया है।

महिलाएं कितना रख सकती हैं सोना

आयकर विभाग के द्वारा जारी किए गए नियम के मुताबिक एक विवाहित महिला अपने पास 500 ग्राम सोना और अविवाहित महिला के लिए 250 ग्राम सोना ही रखा जा सकता है. परिवार के पुरुषों को केवल 100 ग्राम सोना रखने की अनुमति है।