आपको बता दें की सैमसंग के अपकमिंग फोन Galaxy S25 Ultra को लेकर बड़ा खुलासा है। बताया जा रहा है की इसके कुछ फीचर्स लीक हुए हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार इस फोन की बैटरी, डिजाइन, प्रोसेसर तथा कैमरे को लेकर खुलासा हुआ है। बताया जा रहा है की डिजिटल चैट स्टेशन की और से इस फोन के फीचर्स लीक हुए हैं। बताया जा रहा है की Galaxy S25 Ultra में आपको काफी दमदार फीचर्स दिए जायेंगे। आइये अब आपको इस फोन के बारे में जानकारी देते हैं।

Galaxy S25 Ultra का डिजाइन

ऐसी आशंका जताई जा रही थी की यह फोन एंड्रॉयड 15 पर रन करेगा हालांकि यह UI 7 इंटरफेस के साथ में कार्य करेगा। बताया जा रहा है की यह फोन कर्व्ड डिजाइन के साथ में आ सकता है। माना जा रहा है की इस अपकमिंग फोन का डिजाइन Galaxy S23 Ultra के जैसा हो सकता है। हालांकि पहले एक लीक में यह बात भी सामने आयी थी की Galaxy S25 Ultra फोन को स्लिम डिजाइन में दिया जा सकता है।

Galaxy S25 Ultra का कैमरा

आपको बता दें की इस फोन में प्रोसेसर के तौर में Snapdragon 8 Gen 4 प्रोसेसर दिया जा सकता है। बताया जा रहा है की इस फोन में आपको 200MP का कैमरा दिया जा सकता है। इसके अलावा इसमें 3X जूम लेंस और 5X पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस भी दिया जा सकता है। हालांकि चौथे लैंस के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं दी गई है।

Galaxy S25 Ultra की बैटरी

Galaxy S25 Ultra में आपको काफी दमदार बैटरी दी हुई है। माना जा रहा है की इसमें 4855mAh से लेकर 5000mAh तक की बैटरी दी जा सकती है। इसमें 45W का फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी दिया जा सकता है। आपको बता दें की इस फोन को लेकर इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया गया है। इस वीडियो को techlist_79 नामक अकाउंट से शेयर किया गया है। इस वीडियो में इस फोन का काफी जबरदस्त डिजाइन दिखाया गया है। कैप्शन में ‘New Samsung Galaxy S25 Ultra 5G” लिखा हुआ है। काफी लोगों ने इस वीडियो पर अपने विचार कमेंट में दे रहें हैं।