नई दिल्ली। देश में तेजी से हो रही बलात्कार की घटनाएं थमने का नाम ही नही ले रही है। जिसमे हैवानियत का चादर ओढ़े हैवान लोग 4 साल की बच्ची से लेकर 30 साल की लड़कियों को भी अपनी हवस का शिकार बनाने से नही चूक रहे है।

ऐसा ही एक मामला उत्तर प्रदेश के बागपत में देखने को मिला। जहां इंसानों की खोती जा रही इंसानियत का उदाहरण बने जानवर अपनी इंसानियत दिखाते नजर आए। थाना सिंघावली अहीर क्षेत्र में एक मासूम बच्ची को जब एक दरिंदा अपनी हवस का शिकार बना रहा था तभी बंदरों के एक झुंड ने आकर उस बच्ची को बचा लिया।

UP Baghpat news:लड़की के कपड़े फाड़े ही थे कि बंदर ने लगाया तरकीब, जान की बाजी लगा बचाई लड़की की जान

दरअसल थाना सिंघावली अहीर इलाके में एक युवक  6 साल की बच्ची को बहला फुसलाकर अपने साथ जंगल की ओर ले गया। इसके बाद बच्ची को अपनी हवस का शिकार बनाने के लिए उसके कपड़े जैसे ही उतारने लगा, तभी बंदरों के एक झुंड ने आकर उस दरिंदे पर हमला बोल दिया। बंदरों के हमले से युवक तुंरत अपनी जान बचाकर भागा। इस तरह बंदरों ने एक मासूम सी बच्ची को दुष्कर्म का शिकार होने से बचा लिया।

परिजनों ने पुलिस में की शिकायत

पीड़ित बच्ची ने जब इस घटना की जानकारी अपने परिजनों को दी तब उन्होंने तुंरत पुलिस में मामले की शिकायत की. पुलिस आरोपी तलाश करने में जुट गई है।