विवाह का दिन जीवन का सबसे महत्वपूर्ण और यादगार दिन होता है। इन दिन को सभी जीवनभर याद रखते हैं। लेकिन यदि विवाह के ही दिन शादी में ऐसी खलल पड़ जाए की शादी को तोड़ना पड़े तो इससे ज्यादा हैरानी की बात और क्या हो सकती है। ऐसा ही एक मामला हालही में उत्तर प्रदेश के बलिया से सामने आया है। इस शादी में ऐसा खलल पड़ा की दूल्हे राजा को बिना दुल्हन के ही बारात वापस लेकर लौटना पड़ा।

छोटी सी घटना ने डाला खलल

आपने देखा और पढ़ा ही होगा की बहुत से विवाह में मारपीट की काफी खबरें आती ही रहती हैं। लेकिन इस विवाह में ऐसा कुछ नहीं हुआ था। बता दें की दुल्हन पक्ष के लोगों ने मेहमानों के लिए पूरी तैयारी की थी। बारात में आये लोगों का जोरदार स्वागत भी किया था। लेकिन एक मामूली सी बात ने सारे विवाह को तहस नहस कर डाला। विवाह समारोह से कुछ ही घंटे पहले ऐसी घटना घट गई की विवाह में खलल पड़ गया। हालांकि अधिकतर मामलों में दहेज़ को लेकर विवाद होता देखा गया है लेकिन इस विवाह में दहेज़ को लेकर कुछ नहीं हुआ था।

कूलर के कारण घटी घटना

आपको जानकर हैरानी होगी की इस विवाह में कूलर को लेकर खलल पड़ गया। असल में विवाह के मंडप में कूलर के सामने बैठने को लेकर मेहमानों में झगड़ा हो गया। इस झगडे की खबर जैसे ही दुल्हन तक पहुंची तो उसने विवाह करने से इंकार कर दिया। यह घटना उत्तर प्रदेश के बलिया की है। दूल्हे का कहना है की वह बिना दहेज़ के विवाह कर रहा था क्योकि उसने दुल्हन की ख़ूबसूरती के बारे में काफी कुछ सुना था। कूलर को लेकर दोनों पक्षों में अनबन हो गई। दूल्हे ने बताया की अब दुल्हन विवाह करने से इंकार कर रही है।

दुल्हन नहीं हुई राजी

कूलर की घटना का परिणाम दूल्हे को भुगतना पड़ा। दुल्हन को जैसे ही पता लगा की लोग कूलर को लेकर झगड़ रहें हैं तो उसने विवाह करने से इंकार कर डाला। दुल्हन का कहना है की यह शादी शुभ नहीं है अतः मैं यह विवाह नहीं करुँगी। इसके बाद में दुल्हन को समझाने की काफी कोशिश की गई। मामले को बढ़ता देख पुलिस भी विवाह स्थल पर आ पहुंची। दोनों पक्षों में काफी बातचीत हुई। लेकिन दुल्हन विवाह करने के लिए नहीं मानी। अंत में दूल्हे को बिना दुल्हन के ही बारात को वापस ले जाना पड़ा।