बता दें की Red Magic ने गेमिंग टेबलेट Nova ग्लोबली लांच कर डाला है। जानकारी दे दें की इस गेमिंग टेबलेट में आपको कई बेहतरीन फीचर्स दिए गए हैं। इसी के साथ में दमदार बैटरी भी दी हुई है। जो की आपको लंबा पावर बैकअप प्रदान करती है। इसमें आपको बेहतरीन प्रोसेसर दिया गया है। जिसके कारण गेमिंग के दौरान आपको किसी प्रकार की समस्या का सामना नहीं करना पड़ता है। आइये अब आपको इस टेबलेट के बारे में विस्तार से बताते हैं।

Red Magic Nova के फीचर्स

आपको बता दें की इसमें काफी बेहतरीन फीचर्स को दिया गया है। जानकारी दे दें की इसमें 10.9 इंच की डिस्प्ले दी हुई है। इसमें 2.8K रेजोल्यूशन दिया गया है। यह 144Hz के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करती है। इस डिस्प्ले में 550 निट्स की पीक ब्राइटनेस दी हुई है। आपकी आंखों के लिए यह SGS सर्टिफाइड भी है।

प्रोसेसर के तौर पर इसमें स्नैपड्रैगन 8 Gen 3 लीडिंग एडिशन प्रोसेसर को दिया गया है। इसमें 3.4 GHz CPU और 1 GHz GPU को दिया हुआ है। इसमें 12GB/16GB की रैम तथा 256GB/512GB की स्टोरेज दी हुई है। इस टेबलेट में 20,000 RPM की हाई-स्पीड फैन को लगाया गया है। इसके साथ ही इसमें -लेयर कूलिंग स्ट्रक्चर को दिया गया है।

बैटरी तथा कैमरा

Red Magic Nova टैबलेट में आपको काफी जबरदस्त कैमरा फीचर्स दिए गए हैं। बता दें की इसमें 20MP का फ्रंट कैमरा दिया। इसके अलावा इसमें 50MP का भी कैमरा दिया गया है। इस टेबलेट DTS-X Ultra साउंड, चार स्पीकर्स, डुअल मोटर्स भी दी हुई हैं। पावर के लिए इस टेबलेट में 10,100mAh की दमदार बैटरी को दिया गया है। इस टेबलेट में आपको USB-C पोर्ट और कीबोर्ड, माउस, पेन और गेमपैड जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं।

Red Magic Nova की कीमत तथा उपलब्धता

आपको बता दें की 7 अक्टूबर से इस टेबलेट के लिए प्री ऑर्डर शुरू हो जाएंगे। 15 अक्टूबर से आप इसको खरीद सकते हैं। 16 अक्टूबर इसका ग्लोबल लांच होगा। कीमत के बारे बात करें तो बता दें की इसके 12GB+256GB मॉडल की कीमत US$499 (लगभग 41,500 रुपये) तथा इसके 16GB+512GB मॉडल के दाम US$649 (लगभग 54,000 रुपये) हैं।