केंद्र सरकार सरकारी कर्मचारियों को ध्यान में रखते हुए। कई प्रकार की योजनाएं चलाती है। जिनका लाभ लाखों कर्मचारी उठाते हैं। इसके अलावा सरकार कर्मचारियों को आर्थिक लाभ देने के लिए भी कई अन्य कार्य करती है। इसी प्रकार से विभिन्न राज्य सरकारें भी अपने राज्य कर्मचारियों को लाभ देने के लिए कई प्रकार के कार्य समय समय पर करती हैं। अब इसी क्रम में राजस्थान सरकार भी कुछ ऐसे फैसले लेने जा रही है। जो राज्य कर्मचारियों को काफी ज्यादा लाभ पहुचायेंगे।

आज होगी कैबिनेट मीटिंग

बता दें की आज यानि रविवार को राजस्थान की भजनलाल सरकार ने दोपहर तीन बजे मीटिंग बुलाई है। सूत्र बताते हैं की आज की इस मीटिंग में खनन नीति, ग्रेड पे पर मुहर लग सकती है। बता दें की प्रदेश सरकार “राइजिंग राजस्थान” से पहले प्रदेश में कुछ नई नीतियों को लागू करना चाहती है। इनमें खनन नीति तथा मेडिकल टूरिज़्म को बढ़ावा देने के लिए कैबिनेट में अनुमोदन किया जा सकता है। इसके अलावा उद्योगों के मद्देनजर रियायत को लेकर प्रस्तावों पर भी बात हो सकती है।

प्रस्तावों पर हो सकता है अनुमोदन

. उद्योगों को जमीन आवंटन सहित अन्य प्रकरणों में छूट।
. ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने के लिए ऊर्जा उत्पादन का अनुमोदन।
. निजी क्षेत्र के सहयोग से ऊर्जा संयंत्र या सौर ऊर्जा संयंत्र लगाने की मंजूरी।
. सेवा नियमों में संशोधन का अनुमोदन।

हो सकती हैं ये घोषणाएं भी

बता दें की इस केबिनेट बैठक में ग्रेड पे बढ़ोतरी की घोषणा भी सकती है। इसके अलावा खनन नीति तथा हीलिंग इन पॉलिसी घोषणा संभव है। में राइजिंग राजस्थान इन्वेस्टमेंट समिट के कार्यक्रमों को लेकर भी बातचीत हो सकती है। इसके अलावा राज्य सरकार के मंत्रालयिक कर्मचारियों को भी बड़ा तोहफा दिया जा सकता है। बता दें की कर्मचारियों की लंबे समय से की जा रही ग्रेड पे में बढ़ोतरी की मांग को भी आज मंजूरी मिल सकती है।