नई दिल्ली. श्रीलंका के बॉलिंग ऑलराउंडर कामिंडु मेंडिस ने अपने शानदार  खेल का प्रदर्शन करते हुए न्यूजीलैंड के खिलाफ छक्का लगाकर टेस्ट के इतिहास में अपना नाम दर्ज करा दिया है। 1000 रन का आंकड़ा पार करके मेंडिस ने इस रिकार्ड को तोड़ दिया है जिसमें कई और दिग्गज खिलाड़ियों का नाम शामिल था। आज हम आपको टेस्ट क्रिकेट में तेज रफ्तार के साथ एक हजार के आंकड़े को पार करने वाले ऐसे खिलाड़ियों के नाम बता रहे है। जिन्होंने 1000 टेस्ट रन बनाए थे

टेस्ट में सबसे तेजी के साथ 1000 रन बनाने वाले टॉप 10 बल्लेबाजों में पहला नाम  हर्बर्ट स्टक्लिफ का आता है जिन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 13 फरवरी 1925 को इस इतिहास को रचा था।

दूसरा नाम वीक्स का आता है इन्होंने भारत के खिलाफ 1949 में अपने 1000 टेस्ट रन पूरे किए थे।जबकि मेंडिस ने यह कारनामा न्यूजीलैंड के खिलाफ 2024 में किया।

डॉन ब्रैडमैन ने 1930 में इंग्लैंड के खिलाफ हुए मैच में सबसे तेज 1000 रन बनाने की लिस्ट में अपना शामिल कर एक बड़ी उपलब्धि दर्ज की थी।

इसके बाद 1950 में ऑस्ट्रेलिया के रॉबर्ट हार्वे ने इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए मैच में यह उपलब्धि दर्ज की थी।

इसके बाद  भारत के पूर्व ओपनर विनोद कांबली ने साल 1994 में विंडीज के खिलाफ खेले गए मैंच में 1000 के टेस्ट आंकड़े का पार कर अपनी खास जगह बनाई थी। हार्वे और कांबली ने यह रन 14 पारियों में पूरे किए थे।

इसके बाद इंग्लैंड के लेटन हटन ने साल 1939 में विंडीज के खिलाफ अपना खाता खोला था, फ्रैंक वॉरेल ने 1951 में वहीं लॉरेंस रोवे 1974 में इस टार्गेट को पूरा करने में जबरदस्त सफलता पाई थी।

इसके बाद क बार फिर से भारत के 22 साल के ओपनर यशस्वी जायसवाल ने 2024 में इंग्लैंड के खिलाफ धर्मशाला टेस्ट में एक हजार रन पूरे करके एक बड़ी उपलब्धि हासिल की थी। जायसवाल ने 16 पारियों की मदद से यह रन पूरे किए थे।