आपको बता दें की मारुती सुजुकी अब जल्दी ही अपनी पहली इलेक्ट्रिक SUV को लांच करने वाली है। इस SUV को हालही में सड़कों पर देखा गया है। सूत्रों से पता लगा है की इसका नाम मारुती सुजुकी eVX होगा। आपको बता दें की कंपनी ने अपनी इस SUV को 2023 के ऑटो एक्सपो में शोकेस किया था हालांकि कुछ जानकारों का यह भी मानना है की कंपनी अपनी इस SUV को 2025 के भारत मोबिलिटी एक्सपो में लांच कर सकती है। फिलहाल इसको टेस्टिंग के दौरान स्पॉट किया गया है। जिसमें इसके कुछ फीचर्स का पता लगा है। आइये अब आपको बताते हैं की इस SUV में आपको क्या कुछ दिया जा रहा है।

Maruti Suzuki eVX के फीचर्स

सबसे पहले इसके डिजाइन की बात करें तो बता दें की यह कांसेप्ट मॉडल से अलग हो सकती है। इसमें आपको दोनों और हॉरिजोंटल LED लाइट बार देखने को मिल सकता है। इसमें आपको हाई- माउंटेड स्टॉप लैंप तथा शार्क फिन एंटीना की सुविधाएं भी मिल सकती हैं। इसके अलावा इसमें एक स्लोव टैरिस भी दी जा। इसके बाहर की और रेक्ड फ्रंट विंडशील्ड तथा स्क्वायर-ऑफ व्हील दी जा सकती है।

बता दें की यह 4.3 मीटर लंबी होगी। इसमें फ्लश डोर हैंडल्स, बेहतरीन रियर लुक, कनेक्टेड एलईडी टेललैंप्स दिए जाएंगे। इसके फीचर्स भी काफी बेहतरीन होंगे। बता दें की इसमें फ्यूचरिस्टिक डिजाइन, एंबिएंट लाइट्स, मिनिमम कंट्रोल्स बटन जैसे आधुनिक फीचर्स को दिया जाएगा। इन्फोटेनमेंट सिस्टम और ड्राइवर डिस्पले के लिए डुअल स्क्रीन, वायरलेस चार्जर की सुविधा भी इसमें आपको मिलेगी।

पावरफुल मोटर तथा बैटरी

मीडिया रिपोर्ट्स बताती हैं की मारुति सुजुकी ईवीएक्स में आपको 60kWh तक का बैटरी पैक दिया जा सकता है। दावा किया जा रहा है की यह SUV सिंगल चार्ज पर आपको 500 किलोमीटर की शानदार रेंज देने में सक्षम होगी। इसमें आपको ऑल व्हील ड्राइवट्रेन विकल्प भी दिया जा सकता है। इसके अलावा इसमें फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी मिलेगी। फिलहाल लोगों को 17-22 जनवरी 2025 के भारत मोबिलिटी एक्सपो का इन्तजार है। जहां आप इस कार का खुलकर दीदार कर सकेंगे। इस कार का मुकाबला टाटा नेक्सन EV, MG विंडसर EV तथा महिंद्रा XUV400 जैसी पॉपुलर कारों के साथ होगा। कीमत की बात करें तो अभी इस कार की कीमत के बारे में कंपनी की और से कुछ नहीं कहा गया है।