जानकारी दे दें की ज्योतिष शास्त्र में बृहस्पति को देव गुरु का दर्जा दिया जाता है। अतः नवग्रहों में बृहस्पति का एक महत्वपूर्ण स्थान है। यह ग्रह एक निश्चित अवधि में राशि परिवर्तन करता है। सभी राशियों पर इसका प्रभाव पड़ता है।

बता दें की बृहस्पति को विलासिता, ज्ञान, सम्मान तथा सुख-समृद्धि का कारक माना जाता है। जानकारी दे दें की जल्दी ही बृहस्पति वृषभ राशि में वक्री होने जा रहें हैं। ऐसे में कुछ राशियां ऐसी भी हैं। जिन पर इनका काफी प्रभाव पडेगा और इन राशियों से जुड़े लोगों के जीवन में सुख-समृद्धि तथा सम्मान के साथ धन वर्षा भी होगी।

कब से वक्री होंगे बृहस्पति

आपको जानकारी दे दें की 9 अक्टूबर 2024 को सुबह 10 बजकर 1 मिनट पर गुरु यानी बृहस्पति वृषभ राशि में वक्री होंगे। इसके बाद अगले वर्ष 4 फरवरी 2025 दोपहर 1 बजकर 46 मिनट तक इसी स्थिति में गुरु रहेंगे तथा इसके बाद में मार्गी हो जाएंगे।

इन राशियों की होगी बल्ले बल्ले

धनु राशि

बता दें की इस राशि के षष्ठ भाव में गुरु रहेंगे। अतः इस राशि के लोगों को जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में सफलता मिलेगी तथा धनलाभ भी होगा। इस राशि के लोगों का परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा तथा घर में खुशियां बनी रहेंगी। यदि इस राशि के लोग व्यापार करते हैं तो उन्हें अच्छा लाभ होगा तथा निवेश किये धन पर भी अच्छा रिटर्न मिल सकेगा। इस राशि के लोगों के कार्य को देखते हुए कोई बड़ी जिम्मेदारी भी मिल सकती है।

वृषभ राशि

इस राशि के लोगों की आर्थिक स्थिति में काफी लाभ होगा तथा आय के कई स्रोत खुलेंगे। यदि लंबे समय से कोई कार्य रुक रहा है तो वह इस समय पूरा हो जाएगा। इसके अलावा आकस्मिक धनलाभ का योग भी बन रहा है। यदि इस राशि के लोग नौकरीपेशा हैं तो उन्हें प्रमोशन मिल सकता है या सैलरी में इजाफा हो सकता है। परिवार के साथ में अच्छा समय बीतेगा तथा कार्य क्षेत्र में सफलता मिलेगी। अतः वृषभ राशि के लोग अपने जीवन से संतुष्ट रहेंगे।

मीन राशि

गुरु के वक्री होने के कारण इस राशि के जातकों के ऊपर मां लक्ष्मी की विशेष कृपा रहेगी। अतः इस राशि के लोगों को अच्छा धन लाभ होगा। इस राशि के लोगों की आर्थिक स्थिति काफी मजबूत होती तथा आय कई स्रोत खुलेंगे। जीवन में कई खुशियां आएँगी तथा व्यापार में भी वृद्धि होगी। इस राशि के लोगों का झुकाव आध्यात्म की और ज्यादा होगा तथा सेहत अच्छी बनी रहेगी। इसके अलावा लंबे समय से रुके कार्य पूरे होंगे तथा बच्चों की और से भी खुशियां मिलेंगी।