प्रकृति में अनेक प्रकार के जीव-जंतु हैं। जिनके बारे में आज के समय में भी बेहद कम लोग जानते हैं। ख़ास बात यह है की इन जीव-जंतुओं की कुछ आदतें ऐसी। हैं जिनके बारे में जानकर कोई भी हैरान रह सकता है। आज हम आपको जंगल के ऐसे ही जानवर के बारे में बता रहें हैं।

यह बेहद खतरनाक जानवर है। बता दें की इस जानवर का नाम हनी बैजर है। हालांकि आकार में यह ज्यादा बड़ा नहीं होता है लेकिन यह दुनिया का बेहद निडर जानवर कहलाता है। आपको बता दें की यह जानवर कोबरा जैसे खतरनाक सांप को अपना पसंदीदा भोजन मानता है।

नहीं बनाता अपना घर

आपको जानकारी दे दें की हनी बैजर कोबरा सांप को पलभर में चट कर जाता है। बता दें की कोबरा हनी बैजर का सबसे पसंदीदा नाश्ता होता है। अतः कोबरा को देखते ही हनी बैजर उसको झट से चट कर डालता है। माना जाता है की हनी बैजर बेहद निडर तथा खतरनाक होता है। जानकार मानते हैं की बब्बर शेर यदि इसको जंगल में देख लेता है तो वह भी अपना रास्ता बदल लेता है। हनी बैजर के दांत तथा नाखून काफी तीखे और पैने होते हैं। ख़ास बात यह है की हनी बैजर कभी अपना घर नहीं बनाता है बल्कि यह लोमड़ी और सियारो के घर पर कब्जा कर रहता है।

इस कारण खतरनाक है यह जीव

हनी बैजर के पैरों के नाखून के नाखून काफी मजबूत होते हैं। इनकी मदद से यह 20 से 30 फीट की सुरंग को खोद डालता है। इस कारण भी सभी इस जानवर से डरते हैं। बता दें की इसके नाखून 1.5 इंच तक लंबे होते हैं। इसके दांत भी काफी ज्यादा कठोर होते हैं। जिनकी सहायता से यह कछुए के कठोर खोल को चखनाचूर कर सकता है। इस प्रकार से देखा जाए तो हनी बैजर अपने दांतों तथा नाखूनों के कारण काफी खतरनाक जानवर माना जाता है। इसी कारण अन्य सभी जंगली जानवर इस छोटे से जानवर से डरते हैं।

कोबरा को जाता है चट

आप जानते ही होंगे की सर्पदंश के कारण बड़ी संख्या में लोग प्रतिवर्ष अपनी जान गवातें हैं। हालांकि हनी बैजर के लिए कोबरा उसका पसंदीदा भोजन होता है। यह कोबरा को देखते ही पलभर में चट कर डालता है। काफी कम लोग जानते हैं की हनी बैजर असल में नेवले की ही उप प्रजाति का जीव है। नेवले तथा सांपो का बैर जगजाहिर है ही अतः जहरीले सांपो को देखते ही हनी बैजर उन्हें अपना निवाला बना डालता है।