नई दिल्ली। 80 के दशक में टेलीविजन पर आने वाला बी आर चोपड़ा द्वारा निर्मित  ‘महाभारत’ के पात्र लोगों के बीच हमेशा के लिए अमर हो चुके है। आज भी लोग पाडंव में उन्ही पांच कलाकारों को देखते हैं, जिन्होने इस भूमिका को बाखूबी निभाया था। इस सिरिज से जुड़ी पांडव की द्रोपती के अवतार को भी कोई नही भूल पाया है।

घर घर में द्रोपती के नाम से मशहूर हुई दिग्गज एक्ट्रेस रूपा गांगुली इस समय कानून के शिकंजे में फंसी हुई है।  चौंकाने वाली घटना के बाद गिरफ्तार किया गया है। मशहूर एक्ट्रेस रूपा गांगुली को कोलकाता पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, हालांकि कुछ समय के बाद उन्हें जमानत भी मिल गई है।

अलीपुर पुलिस कोर्ट ने गुरुवार को रूपा गांगुली को गिरफ्तार किए जाने के बाद 1,000 के मुचलके पर जमानत देकर रिहा कर दिया। इसके बाद से ही वो विवादों में घिर गईं। आइए बताते हैं उनकी गिरफ्तारी के पीछे का कारण।

दरअसल कोलकाता के बांसड्रोनी में एक खुदाई मशीन की चपेट में चौदह साल का बच्चा आ गया। जिससे उसकी तुंरत मौत हो गई। इसी बात को लेकर  Roopa Ganguly पुलिस स्टेशन के बाहर धरने पर जाकर बैठ गई थीं। उनकी मांग थी कि उन गुनाहगारों को तुंरत गिरफ्तार किया जाएं, जो बच्चे की मौत का कारण बने।

पुलिस ने क्यों की गिरफ्तारी?

कोलकाता पुलिस आयुक्त मनोज कुमार वर्मा ने खुलासा किया कि बुधवार को पुलिस के साथ मारपीट करने के आरोप में पांच लोगों को गिरफ्तार किए गया था रूपा गांगुली उन पांच लोगों की रिहाई करान के लिए धरने पर बैठीं थीं। उन्होंने बताया कि जब उनसे अपना विरोध प्रदर्शन बंद करने के लिए कहा गया था तो वो मानने को तैयार ही नही हुईं जिसके बाद उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

बनी थीं ‘महाभारत’ की द्रौपदी

बता दे कि 80 के दशक में टीवी पर आने वाला सबसे फेमस शो महाभारत में ‘द्रौपदी’ का रोल रूपा गांगुली ने बाखूबी निभाया था। जिसे बाद ही उन्हें भरपूर सफलता मिलीं। लोग आज भी उनके काम को लोग याद करते है,और पसंद करते हैं।