खबर राजस्थान से है। यहां की आनासागर झील में डबल डेकर क्रूज की शुरुआत हो चुकी है। अतः अब स्थानीय लोगों के साथ देसी-विदेशी लोग भी डबल डेकर क्रूज का आनंद ले सकेंगे। बता दें की यह क्रूजर आपको 45 मिनट तक झील की सैर कराएगा तथा इसको पार्टियों और समारोह के लिए भी बुक किया जा सकेगा। जानकारी दे दें की यह राजस्थान और देश का पहला इलेक्ट्रिक क्रूजर है। इसका उद्घाटन बीते शुक्रवार विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी और कैबिनेट मंत्री सुरेश सिंह रावत ने किया था।

87 लाख रुपये सालाना का ठेका

जानकारी दे दें की इस क्रूजर को अजमेर नगर निगम ने गीता मार्बल प्राइवेट लिमिटेड को 87 लाख रुपये सालना पर ठेके पर दिया है। इसमें प्रतिवर्ष 10 प्रतिशत की बढ़ोतरी का भी प्रावधान रखा गया है। बता दें की इस क्रूजर के निर्माण में 5 करोड़ रुपये की लागत आई है। इसका निर्माण बोट क्राफ्ट प्राइवेट लिमिटेड नामक कंपनी ने किया है।

टिकट की बात करें तो बता दें की इसमें आप मात्र 300 रुपये प्रति व्यक्ति की दर से टिकट बुक कर इसका आनंद ले सकते हैं। बता दें की इस क्रूजर की लंबाई 8 मीटर तथा चौड़ाई 22 मीटर है। इसमें 150 लोग आराम से बैठ सकते हैं। इसमें आपको डांस फ्लोर, डिस्को लाइट, किचन तथा महिला और पुरुषो के लिए बाथरूम की सुविधाएं भी दी हुई हैं। इसकी पहली मंजिल पूरी तरह से वातानुकूलित है तथा दूसरी मंजिल क्रूजर की रूफटॉप है।

यहां एक छोटी किचन को बनाया गया है। जानकारी दे दें की इस क्रूजर को आप जन्मदिन या डीजे पार्टी के लिए भी बुक कर सकते हैं। इसको 1 घंटे से लेकर 3 घंटे तक या उससे अधिक के लिए बुक किया जा सकता है। इस क्रूज के इंटीरियर को राजस्थानी थीम पर डिजाइन किया गया है। इसमें आप फ़ास्ट फ़ूड से लेकर राजस्थानी व्यंजनों का स्वाद भी ले सकते हैं।

क्या है टाइमिंग

बता दें की इस क्रूजर के चलने का समय सुबह 11 बजे से रात 11 बजे तक का रखा गया है। इस क्रूज में 150 यात्रियों के अलावा क्रू मेंबर, रसोइया, कप्तान और अन्य कर्मचारी भी मौजूद रहेंगे। इसमें 16 सीसीटीवी कैमरे और लगभग 200 लाइफ जैकेट भी रखें गए हैं। इस क्रूज के पीछे बचाव नाव भी चलेगी। क्रूज को चार्ज करने के लिए जेटी के पास ही चार्जिंग स्टेशन का निर्माण किया गया है।

गीता मार्बल प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के प्रतिनिधि सुरेंद्र सिंह राव का कहना है की यह क्रूज सौर ऊर्जा से भी चलेगा। हालाकि आवश्यकता पड़ने पर जेनरेट की व्यवस्था भी की गई है। उन्होंने आगे कहा की क्रूज के शौचालयों का पानी झील में नहीं जाएगा बल्कि इसके लिए अलग से टैंकों को बनाया गया है। इन टैंकों को जेटी पर बने सेफ्टिक टैंक में खाली कराया जायेगा।

सेफ्टिक टैंक को एसटीपी से जोड़ा जाएगा और इसी के जरिये गंदगी पाइप लाइन के जरिये नाले में जायेगी। बता दें की आनासागर झील में शुरू हुआ यह डबल डेकर क्रूज पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र बन चुका है। यह न सिर्फ झील की सैर कराएगा बल्कि यह पार्टियों और समारोह के लिए एक बेहतर विकल्प बन चुका है।