आपको बता दें की हरियाणा चुनाव के ताजा रुझानों में बीजेपी आगे चल रही है। हालांकि अब कांग्रेस ने भी बढ़त बना ली है। कांग्रेस ने बहुमत का आकड़ा पार कर लिया है। जिसके बाद बीजेपी, जेजेपी और इनेलो को बड़ा झटका लगा है। दुष्यंत चौटाला भी अपनी सीट से पीछे हैं। बता दें की हरियाणा की 90 सीटों पर इस बार 1,031 उम्मीदवार मैदान में उतरें हैं। इनमें से 464 निर्दलीय उम्मीदवार हैं तथा 101 महिलाएं भी इनमें शामिल हैं।

बीजेपी आगे-कांग्रेस पीछे

चुनाव आयोग के अनुसार बीजेपी हरियाणा में 50 सीटों पर आगे चल रही है। जब की कांग्रेस 35 सीटों पर आगे हैं। इनके अलावा इनेलो और बसपा गठबंधन 2 सीटों पर आगे चल रहा है। हरियाणा के सीएम नायाब सिंह सैनी लाडवा सीट पर 6 हजार वोटों से आगे चल रहें हैं। जब की जुलाना सीट से विनेश फोगाट बीजेपी से पीछे चल रही है। तिवाड़ी में लालू यादव के दामाद चिरंजीवी पीछे चल रहें हैं। जब की राव दान सिंह (कांग्रेस) महेंद्रगढ़ में आगे चल रहें हैं।

गोहाना, सिरसा और अंबाला की ताजा स्थिति

फतेहाबाद से बीजेपी प्रत्याशी दुदाराम 6 हजार वोटो से आगे हैं। जब की यमुना नगर से कांग्रेस प्रत्याशी रमन त्यागी आगे चल रहें हैं। गोहाना से पूर्व बीजेपी सांसद अरविंद शर्मा आगे हैं। बेरी क्षेत्र से कांग्रेस के रघुवीर कादयान आगे हैं। सिरसा की बात करें तो बता दें की कांग्रेस प्रत्याशी गोकुल सेतिया 4796 वोटो से आगे चल रहें हैं।

जब की हरियाणा जनहित पार्टी के गोपाल कांडा 15141 वोटो के साथ दूसरे नंबर पर हैं। इनेलो उम्मीदवार अर्जुन चौटाला रानियां में आगे चल रहें हैं। अम्बाला सिटी में पूर्व मंत्री अनिल विज 1232 वोटो से पीछे आ गए हैं। जब की निर्दलीय चित्रा सरवारा आगे चल रहीं हैं। यहां पर कांग्रेस तीसरे नंबर पर है।

हरियाणा चुनाव के ताजा रुझान

हरियाणा चुनाव आकड़ो के अनुसार बीजेपी 49 सीटों पर आगे चल रही है। जब की कांग्रेस ने 35 सीटों पर बढ़त बना ली है। इनेलो तथा बसपा को एक एक सीट पर बढ़त मिली है। वहीं चार निर्दलीय उम्मीदवार आगे चल रहें हैं। जब की जेजेपी का सूपड़ा साफ़ होता दिखाई पड़ रहा है।