हमारे घरों में पौधों को लगाना न केवल सौंदर्य बढ़ाता है बल्कि स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद होता है। इनमें मनी प्लांट को विशेष रूप से शुभ माना जाता है। वास्तु और फेंगशुई के अनुसार, मनी प्लांट घर में सकारात्मक ऊर्जा लाता है और आर्थिक समृद्धि में सहायक होता है।

यह पौधा आसानी से उगता है और देखभाल में भी सरल है। इसके हरे-भरे पत्ते घर को सुंदर बनाते हैं और वायु को शुद्ध करते हैं। मनी प्लांट को घर के अंदर लगाने से मानसिक शांति और सुकून का अनुभव होता है।

मनी प्लांट है बहुत खास

इसके अलावा वास्तु शास्त्र में भी पेड़-पौधों को बहुत खास माना गया है। मनी प्लांट को आर्थिक स्थिति का प्रतीक माना गया है और इसलिए ऐसा माना जाता है कि मनी प्लांट को सही दिशा में लगाने से आपके घर की आर्थिक स्थिति सही हो जाती है। इसके बारे में यही भी कहा जाता है कि सही दिशा मतलब पैसा और गलत दिशा का मतलब आर्थिक तंगी है।

एक वास्तु एक्सपर्ट के मुताबिक मनी प्लांट की सही दिशा में होने से घर में पैसों की तंगी दूर हो जाती है। तो वहीं इसको गलत दिशा में लगाने से कंगाली आ जाती है।

मनी प्लांट को लगाने से होती है तरक्की

वास्तु एक्सपर्ट के मुताबिक मनी प्लांट का घर में लगाया हुआ पौधा जैसे-जैसे बढ़ता है और उस व्यक्ति की तरक्की भी वैसे-वैसे होती है। इसलिए कभी भी मनी प्लांट का तना जमीन पर नहीं छूनी चाहिए। इस पौधे के तने के नीचे आने से धन की हानि होती है।

मनी प्लांट को ना सूखने दें

यदि आपके घर में मनी प्लांट लगा हुआ है तो उसको कभी भी ना सूखने दें, और यदि इसके पत्ते सूखते है या फिर पीले होते है तो इसको जल्द ही अपने घर से हटा दें। कहा जाता है कि सुखा हुआ मनी प्लांट घर में दुर्भाग्य लाता है और इसको दक्षिण-पूर्व दिशा में लगाने से बरक्कत होती है।

क्योंकि दक्षिण-पूर्व दिशा को भगवान गणेश की दिशा मानी जाती है और इस मनी प्लांट को इसी दिशा में लगाने से घर में सुख और समृद्धि आती है और इसमें लक्ष्मी वास करतीं हैं।