आपने काफी बार ऐसा सुना होगा की नाग को मार देने के बाद नागिन उसकी मौत का बदला लेने के लिए आती है। इस तरीके की कहानी आपने काफी फिल्मो में भी देखि होगी। ऐसा माना जाता है की अगर कोई व्यक्ति नाग यानी की सांप को मार देता है। तो नाग की आँखों में उस व्यक्ति की तस्वीर छप जाती है। इसके बाद नागिन उस व्यक्ति का पीछा करते हुए उसको मौत के घाट उतारती है। आपने अभी तक इस बारे में सुना होगा लेकिन ऐसा मामला रियल में सामना आया है। क्या है यह मामला आइये जानते है।

उत्तरप्रदेश के फतेहपुर का किस्सा

इन दिनों उत्तरप्रदेश के फतेहपुर से एक किस्सा सामने आ रहा है। यहाँ पर रहने वाले एक व्यक्ति को सांप ने 5 बार काट लिया है। ऐसा माना जाता है की इस व्यक्ति ने नाग को मारा होगा इस वजह से नागिन उसका पीछा करते हुए नाग की मौत का बदला लेने के लिए उस व्यक्ति को काट रही है। हालाँकि चौकाने वाली बात तो यह है की सांप से बचने के लिए उसने जगह भी बदल ली लेकिन वह जहाँ भी जाता वह नागिन उस जगह पर पहुँच जाती है। लेकिन ऐसा हमने सिर्फ अभी तक कहानी में सुना था अब हकीकत में किस्सा सामने आ रहा है। क्या सच में ऐसा होता है आइये जानते है।

क्या कहते है वैज्ञानिक

लेकिन विज्ञान इस बात का समर्थन नही देता है। इस बारे के काफी लोगो का कहना है की नाग को मारते समय व्यक्ति की तस्वीर नाग की आँख में छप जाती है। लेकिन यह बात गलत है और यह सिर्फ एक धारणा या मिथ है। विज्ञान का कहना है की ऐसा कुछ भी नही होता है। एक सांप की मेमरी इतनी पावरफुल नही होती है की वह किसी को ज्यादा देर तक याद रख सके। सांप या नागिन किसी व्यक्ति को लंबे समय तक याद नही रख सकते है। इसलिए बदला लेने वाली बात गलत है। यह एक प्रकार का मिथ है यह विज्ञान ने साबित कर दिखाया है।

कहा से आई सांप की कहानी

दरअसल सांप को बीना वजह कोई मारे नही इसलिए पहले के लोगो ने ऐसी कहानी बनाई थी। जिससे डर के मारे लोग सांप नही मारते थे। यह कहानी आज के समय में भी चली आ रही है।