टीम इंडिया के कप्तान और बल्लेबाज रोहित शर्मा बहुत ही खुश मिजाज व्यक्ति है। टीम को आजादी देना और जुर्माने से भी नहीं डरना इनकी फितरत में है। टीम इंडिया ने इस बार टी20 वर्ल्ड कप अपने नाम किया है। एक समय ऐसा आया था कि फाइनल में मैच दक्षिण अफ्रीका के पक्ष में जा रहा था। ऐसे समय में दिमाग का सही इस्तेमाल करना बेहद जरुरी होता है। लोग संयम खो देते हैं और मैच हार जाते हैं। धैर्य बनाये रखने के लिए भी टीम में एक से बढ़कर एक धुरंधर खिलाड़ी हैं। दिमाग के मामले में धोनी, कार्तिक और पंत की कोई बराबरी नहीं है। ये हारे हुए मैच को दिमाग से जीता सकते हैं।

30 गेंदों में चाहिए थे 30 रन

दक्षिण अफ्रीका जब लक्ष्य का पीछा कर रही थी, तब मिलर और क्लासेन फॉर्म में थे। इनमें से किसी एक खिलाड़ी को आउट करना ही टीम इंडिया का टारगेट था। दक्षिण अफ्रीका यह मैच आसानी से जीत लेती, अगर धैर्य रखा होता तो। टीम इंडिया ने यह मैच हार्दिक पंड्या के ओवर में ही जीत लिया। क्योंकि महत्वपूर्ण विकेट जब हार्दिक ने लिया तो सभी के चेहरे पर मुस्कान लौट आई थी। सूर्य कुमार यादव का कैच पूरी जिंदगी लोगों को याद रहने वाला है। अगर सूर्य कुमार वो कैच ना पकड़ते तो शायद टीम इंडिया में उनको दोबारा खेलने के लिए कई पापड बेलने पड़ते। टीम इंडिया के लिए एक कैच ने ही उनको महान बना दिया। इन सभी के बावजूद भी एक खिलाड़ी ऐसा है, जिसको जीत का हीरो खुद रोहित ने बताया।

जीत के हीरो थे ऋषभ पंत

रोहित शर्मा ने कपिल शर्मा के शो में बताया कि जब उनकी फटी पड़ी थी। तब पंत साहब ने ही दिमाग लगाकर खेला कर दिया। 30 गेंद में 30 रन बनाना क्लासेन और मिलर के लिए कोई बड़ी बात नहीं थी। रिदम में दोनों खिलाड़ी मार रहे थे। उसी समय ऋषभ पंत जमीन पर गिर गए और घुटने को पकड़ लिया। फिजियों आये और पट्टी करने में और मालिस में समय लगा दिया। ऐसे समय में क्लासेन गेंदबाजी का इन्तजार करने लगा। रिदम टूटना भी बल्लेबाज को बैकफुट पर ला देता है। ऋषभ पंत की इस तकनीक को रोहित शर्मा ने जीत का मुख्य पॉइंट बताया। पूरी बात आप वीडियो में भी देख और सुन सकते हैं।