Pleasure Marriage Indonesia: हमारे देश में शादी दो लोगों के बीच का अटूट बंधन होता है। जिसे जन्मजनमातंर तक एक दूसरे का साथ निभाने का वादा करते हैं कपल्स। लेकिन एक जगह ऐसी है जहां शादी को मात्र खिलवाड़ मानकर उपयोग में लाया जाता है। इस जगह पर लोग आकर यहां कि लड़कियों से अपने एशोअराम के लिए शादी करते हैं फिर तलाक देकर छोड़ जाते है। इस जगह पर बाहर घूमने आए लोग कुछ दिन के लिए इस देश की महिला से शादी करते है। और समय खत्म होने के बाद उन्हें तलाक देकर छोड़ जाते है। ऐसी शादी को लोग ‘आनंद विवाह’ यानी ‘प्लेजर मैरिज’ (Pleasure Marriage) के नाम से जानते है।

इंडोनेशिया में बढ़ी प्लेजर मैरिज

साउथ ईस्ट एशियन देशों में स तरह की प्लेजर मैरिज का प्रचलन काफी जोरों से फल फूल रहा है। क्योकि इस देश के गरीब लोगों के पास पैसा ना होने को चलते लोग पनी लड़कियों को किसी के भी हवाले कर देते है। और बाहर से घूमने आए लोग मनमाफिक पैसा भी देते है। इसलिए यहां कि महिलाओं की रोजी-रोटी चलाने का जरिया बन चुकी है प्लेजर मैरिज। इससे इंडोनेशिया के टूरिज्म सेक्टर और लोकल अर्थव्यवस्था को भी बढ़ावा मिलता है।

गरीब से तंग आकर होती हैं प्लेजर मैरिज

प्लेजर मैरिज इंडोनेशिया वालों के लिए एक आम बात होती है क्योकि अब यह यहां के लोगों के  लिए प्रचलन बन चुका है। जिसमें गरीब गांव कि महिलाएं अपने परिवार का गुजारा करने के लिए कुछ समय के लिए अपना सबकुछ छोड़कर किसी पराए मर्द के साथ बंधन में बंध जाती है। जिसके लिए उन्हें अच्छी खासी रकम मिलती है। कुछ घर वाले पैसों की लालच में आकर अपने घऱ की महिलाओं को इस नरक में डालने के लिए विवश करते है। इस तरह के धंधे को बढ़ाने के लिए दलाल भी लगे होते हैं, जो पर्यटकों को उनकी मांग के अनुसार महिला से मिलवाते हैं और दोनों की शादी कराके पैसा वसूलते हैं।

एक महिला कई बार बनती है पत्न्नि

हालांकि इंडोनेशिया में प्लेजर मैरिज पूरी तरह से बैन है। लेकिन इसके खिलाफ कोई सख्त कानून नहीं बना है, जिसके चलते यह धंधा तेजी से बिना किसी रोक टोक के फल-फूल रहा है। प्लेजर मैरिज में कभी कभी यहा कि मिलाओं को एक नही बल्कि कई बार शादी रचानी पड़ती है।