राजस्थान की राजधानी जयपुर के बाद बड़े शहर के रूप में जोधपुर का नाम आता है। महँगी सिटी में कोटा और सीकर भी शामिल होने लगे हैं। जोधपुर में आपको यदि प्लॉट की जरुरत है तो बेहद सस्ते में आप खरीद सकते हैं। जोधपुर अच्छा शहर है और यहाँ के लोग भी काफी अच्छे से बात करते हैं। मान सम्मान करने वाले शहरों में जोधपुर सबसे आगे है। जोधपुर और बीकानेर में प्लॉट की कीमत कॉलोनी के हिसाब से काफी कम है। जोधपुर की मुख्य लोकेशन में आपको थोड़ी कीमत ज्यादा देनी होगी। अन्य नजदीकी जगहों पर कीमतें काफी कम है।

जोधपुर में Bjs कॉलोनी

यह लगभग राजपूतों की कॉलोनी है। इसमें अन्य जाती के लोग काफी कम रहते हैं। इसमें जमीनों की कीमत काफी ज्यादा है। यहां आपको गली के हिसाब से भाव कम और ज्यादा मिल सकते हैं। जोधपुर में मंढोर रोड पर आपको थोड़ी कम कीमत में घर मिल जाएंगे। जोधपुर बीजेएस में प्लाट की साइज काफी बड़ी है। बेचने वाले भी टुकड़ों में बेच रहे हैं। नई कॉलोनी में आपको 4 हजार से 8 हजार रूपए कीमत में जमीन मिल जाएगी।

IIT के पास प्लॉट

जोधपुर आईआईटी के पास और भी सरकारी संस्थान है। यहां आपको 3 हजार रूपए वर्ग गज में नई कॉलोनी के प्लाट मिल जाएंगे। जल्दी से डेवलप हो रही इस जगह पर आप आराम से निवेश कर सकते हैं। आने वाले समय में सरकारी संस्थान के आस पास किराये के घर से भी आप कमाई कर सकते हैं। नेशनल हाईवे के पास यह कॉलोनी काट रही है।

approved Plot In Jodhpur

जोधपुर शहर में आपको परिषद् के एप्रूव्ड प्लाट मिल जाएंगे। जोधपुर विकास प्राधिकरण द्वारा भी कई कॉलोनियां काटी गई है। बिल्डर द्वारा जेडीए एप्रूव्ड कॉलोनी को भी ठीक ठाक भाव में बेचा जा रहा है। सारण नगर भी जोधपुर की बहुत अच्छी और विकसित कॉलोनी है। यहां आपको ज्यादा कीमत नहीं देनी होगी। नांदड़ी फाटक के आसपास आपको 8 हजार रूपए वर्ग गज के भाव में प्लॉट मिल जाएंगे।