नई दिल्ली। हिंदू धर्म में हर माह में पूर्णिमा आती है जिसमे महिलाएँ भगवान विष्णु की पूजा करके उपवास रखती है। लेकिन साल भर में एक बार आने वाली इस शरद  पूर्णिमा का महत्व ही अलग है। यह ऐसा दिन होता है जो भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी के लिए समर्पित करने वाला होता है।

इस दिन महिलाएं पूरे दिन उपवास रखतीं हैं और रात में खीर बनाकर चंद्रमा की रोशनी में रखती हैं जिसके बाद चंद्रमा से निकलने वाला अमृत खीर में मिल जाता है और इसे ग्रहण करने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है।

ऐसा कहा जाता है कि शरद  पूर्णिमा के दिन चंद्रमा अपनी सोलह कलाओं से युक्त होता है और पूर्ण होता है जिसके कारण ही इसकी किरणें अमृत से भरपूर होती हैं। जो शरीर के रोग-दोष से मुक्ति दिलाती है और जीवन में खुशहाली बनी रहती है।

इस दिन कुछ उपाय करने से आपके जीवन में खुशहाली आ सकती है। आइए जानें शरद पूर्णिमा के दिन कौन से उपाय आजमाने चाहिए।

पैसों की तंगी के लिए

आर्थिक तंगी से छुटकारा पाने के लिए शरद पूर्णिमा की रात मां लक्ष्मी की पूजा करने के साथ 5 कौड़ियां मां को चढ़ाएं। दूसरे दिन लाल या पीले रंग के कपड़े में इन कौड़ियों को लपेटकर तिजोरी में रख लें।

निरोगी रहने के लिए

अगर आपके घर का कोई सदस्य लंबे समय से बीमार पड़ा हुआ है,तो  शरद पूर्णिमा के दिन रात को छत में खीर रख दें। दूसरे दिन रोगी को इसका सेवन कराएं।

बिजनेस  में मुनाफा के लिए

अपने व्यापार को आप भड़ाना चाहते है तो शरद पूर्णिमा के दिन हनुमान जी के सामने चौमुखी दीपक जलाएं।

तुलसी पूजा

शरद पूर्णिमा के दिन स्नान करने के बाद तुलसी की पूजा करें और शाम को दीपक जलाएं। ऐसा करने से सुख-समृद्धि की वृद्धि होगी।