नई दिल्‍ली भारत के फोरव्हीलर मार्केट में कई दिग्गज कपंनियों की कारें लोगों की पहली पसंद बनी हुई है। लेकिन इनमें से कुछ कार ऐसी है जिन्हें लोगों ने बेहद पसंद किया है जिसके चलते इनकी सेल में भी काफी बढ़ोत्तरी देखने को मिली है। आज हम आपके ऐसी ही कुछ मॉडलों के बारे में बात रहे है जिनमें सितंबर 2024 में इन  सब-4 मीटर एसयूवी सेगमेंट की कारों में वृद्धि तो कुछ अन्य मॉडलों में गिरावट देखने को मिली है। आइए जानते है सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी की बिक्री के बारे में..

सब 4-मीटर SUV बिक्री सितंबर 2024

मारुति ब्रेजा (Maruti Brezza)

सितंबर 2024 में Maruti Brezza में लगातार वृद्धि दर्ज की गई है जिसमें सितंबर 2024 माह में इसकी15,322 यूनिट्स बिक्री दर्ज की गई है, जो सितंबर 2023 में बेचे गए 15,001 यूनिट्स की तुलना में 2.14% की मामूली वृद्धि देखने को मिली है। इसके बाद दूसरे नंबर पर फ्रॉन्क्स है, जिसने सितंबर 2024 में 20.33% की शानदार वृद्धि दर्ज की है।

टाटा पंच (Tata Punch)

इसके बाद Tata Punch का नाम आता है। टाटा पंच (Tata Punch) ने सितंबर 2024 में 13,711 यूनिट्स की बिक्री दर्ज की, जो पिछले साल की तुलना में  5.18% की वृद्धि को दर्शाता है।

टाटा नेक्सन (Tata Nexon)

तीसरे नम्बर पर Tata Nexon की नाम आता है। इस मॉडल ने 11,470 यूनिट्स की बिक्री की, जो सितंबर 2023 में बेचे गए 15,325 यूनिट्स से 3,855 यूनिट्स से कम रही है, इस साल इस गाड़ी में 25.15% की तेज गिरावट देखने को मिली है।

किआ सोनेट (Kia Sonet)

सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी में Kia Sonet शानदार कार मानी गई है। जिसकी बिक्री 107.36% वृद्धि दर्ज की गई है। सितंबर 2023 में इसकी ब्रिकी 4,984 यूनिट्स के करीब की थी जो सितंबर 2024 में चार गुना बढ़कर 10,335 यूनिट्स के पार चली गई।

हुंडई वेन्यू (Hyundai Venue)

सितंबर 2023 में Hyundai Venue की सेल 12,204 यूनिट्स के करीब की थी। जो  सितंबर 2024 में 10,259 यूनिट्स के करीब की हुआ। जिसमें 15.94% की गिरावट दर्ज देखी गई।

महिंद्रा XUV3XO (Mahindra XUV3XO)

Mahindra XUV3XO में इस साल सबसे अधिक वृद्धि दर्ज की गई, इसने सितंबर 2024 में 9,000 यूनिट्स की बिक्री हासिल की, जो एक साल पहले बेचे गए 4,961 यूनिट्स की तुलना में सबसे ज्यादा रही है।