नई दिल्ली।जमीन से कई फीट ऊंचे आसमान में यदि प्लेन में कोई खराबी अचानक आ जाए, तो पायलट के साथ यात्रियों का घबराना वाजिब है। जैसा कि हाल में एंयर इंडिया के विमान में देखने को मिला था जिसके पहिए में खराबी आने के बाद उसे 3 से 4 घंटे आसमान में भी उड़ते रहना पड़ा था। जब उसका फ्यूल खत्म हो गय़ा तब उसे जमीन पर सुरक्षित उतारा गया।

लेकिन एक समय ऐसा भी था जब इस तरह से चीजें विकसित नही हुई थीं। साल 1920 में भी ऐसा ही कुछ देखने को मिला था। जब विमान का पहिया उस समय खराब हो गया जब वो आसमान में था। लेकिन उस विमान के पहिए को सुधारने के लिए दूसरा शख्स उस पहे को बदले के लिए ऊपर पहुंचा। जिसका वीडियो सोशल मिडिया पर जेती से वायरल हो रहा है।

वायरल हो रहे वीडियो में आप साफ देख सकते है कि एक प्लेन के ऊपर एक पायलट हाथ में विमान का पहिया लिए हुए ऊपर की ओर बैठ जाता है। जिसके बाद प्लेन उड़ते हुए उस प्लेन के पास जाता है जिसका पहिया खराब हो गया है। आसमान में रुके इस प्लेन के पहिये को वो पायलट इस तरह से बदल देता है। जैसे कि स्कूटर में लगा टायर।

वायरल हो रहे इस वीडियो में ग्लेडिस इंगल नाम की महिला पायलट ने यह कारमान कर दिखाया था। जिन्होनें आसमान में उड रहे विमान का पहिया बदला था। पायलट ग्लेडिस इंगल अपने स्टंट और विंग वॉकिंग के लिए जानी जाती थीं। उनके स्टंट में यह भी एक घटना शामिल है जब वो आसमान में उड़ रहे एक विमान के पंख से दूसरे विमान के पंख पर जाती हैं और फिर लैंडिंग गियर तक उतरकर पहिया लगा देती थीं।

वायरल हो रहा यह वीडियो लॉस एंजिल्स (यूएस) का है और इसे 1920 के दशक में शूट किया गया था। हुआ है। वीडियो देखकर लोगों के अलग-अलग रिएक्शन सामने आ रहे हैं। 1920 के दशक में ग्लेडिस इंगल हॉलीवुड में स्टंट करने के लिए जानी जाती थी। वह उस समय की एकमात्र ऐसी महिला थी जिन्होनें कई खतरनाक स्टंट किए थे। वो किसी भी विमान में खड़े होकर निर्धारित लक्ष्य पर तीर चलाने के लिए जानी जाती थीं। इतना ही नहीं, वह बीच हवा में एक विमान से दूसरे विमान पर कूदने के लिए भी मशहूर थीं।