दिल्ली में जन्मी वाणी कपूर आज की बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेस में से एक हैं। अपने करियर की शुरुआत से ही वाणी ने अपनी अदाकारी और स्क्रीन प्रेजेंस से दर्शकों को प्रभावित किया है। हाल ही में उन्होंने फिल्म “खेल खेल में” में वर्तिका मलिक के किरदार में एक दमदार भूमिका निभाई थी।

इस फिल्म में वाणी का प्रदर्शन दर्शकों और समीक्षकों दोनों द्वारा खूब सराहा गया। उनके इस किरदार ने उनकी अभिनय को और भी उजागर किया और दर्शकों के बीच एक नई छवि के बारे में पेश की है।

सर्जरी के लिए हो चुकीं हैं ट्रोल

वाणी कपूर को सिर्फ अपने काम के लिए ही नहीं, बल्कि व्यक्तिगत जीवन और फिल्मों में किए गए कुछ फैसलों के लिए भी चर्चा में रही हैं। उनकी होठों की सर्जरी को लेकर उन्हें काफी ट्रोल किया गया था। सोशल मीडिया पर उनकी सर्जरी को लेकर कई तरह की टिप्पणियाँ और आलोचनाएं सामने आईं थी, लेकिन वाणी ने इसे पॉजिटिव दृष्टिकोण से लिया और अपने काम पर फोकस बनाए रखा।

Nashe Si Chadh Gayi | Full Song | Befikre, Ranveer Singh, Vaani Kapoor, Arijit Singh, Vishal-Shekhar

23 किसिंग सीन करके बटोरी थीं सुर्खियां

इसके अलावा, वाणी कपूर और रणवीर सिंह की फिल्म “बेफिक्रे” में 23 किसिंग सीन की वजह से भी वह काफी चर्चा में रह चुकी हैं। इस फिल्म में उनकी और रणवीर की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री को दर्शकों को हैरान कर दिया। इस तरह के सीन्स की संख्या और उनके प्रदर्शन ने फिल्म को और भी चर्चित बना दिया, और वाणी की बोल्ड और बेबाक दर्शाया था। इस फिल्म को लोगों ने काफी ज्यादा पसंद किया था।

ranveer sing and vaani kapoor kissing 2

वाणी कपूर का करियर और उनकी निजी जिंदगी में होने वाली चर्चाएं यह दिखाती हैं कि वह न केवल एक बेहतरीन एक्ट्रेस हैं, बल्कि एक मजबूत और आत्म-निर्भर महिला भी हैं जो अपनी राह पर चलना बखूबी जानती हैं। उनकी फिल्मों और उनके द्वारा निभाए गए किरदार दर्शकों को हमेशा प्रभावित करते रहेंगे।