नई दिल्ली। लाखों करोड़ो समय से हमें जन्म और मृत्यु का सारा वृतात हमारे प्राचीन ग्रंथो में सुनने को मिलता है जिनमें गरूड़ पुराड़ में इसका उल्लेख किया गया है। लेकिन इसमें कितनी सच्चाई है इसके बारे में कोई नही जान पाया है। इसांन भले ही चंद्रमा मंगल जैसे ग्रहों पर जा चुका हो, लेकिन बिना मरे भगवान पर जाने की क्षमता उसमें नही आई है। लेकिन हर किसी के मन में यह बात जरूर आती है कि मौत के बाद इंसान को स्वर्ग नरक की यातनांए झेलनी पड़ती है? तो इन सवालों का खुलासा हाल ही एक अमेरिकी महिला ने करके सबको हैरान कर दिया है।

महिला ने दावा किया है कि मौत के बाद हमें स्वर्ग और नरक की यातनाएं झेलनी पड़ती है। स्वर्ग और नरक की अनुभूति को साझा करते महिला ने जो दावें के है उसे सुनकर रौंगटे खड़े कर देने वाले थे।

महिला ने बताया कि जब वो मौत के बाद  स्वर्ग की ओर गईं, तो वहां खुशबूदार और सुंदर फूल संगीत की धुन में नाच रहे थे। वहीं, नरक में सड़े हुए मांस की बदबू के साथ लोगों की चीख पुकार सुनाई दे रही थी।

11 Minutes in Heaven: Woman Dies and Comes Back to Tell Her Story

यूएस सिटी कैंसास की रहने वाली चार्लोट होम्स नाम की महिला जो  , 68 साल की उम्र में अपना हाई बीपी के बाद रूटीन चेक-अप के लिए अस्पताल में भर्ती हुई थी। लेकिन तभी अचानक उनकी तबीयत बिगड़ी और कुछ ही देर में डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनकी दिल की धड़कनों ने काम करना बंद कर दिया था, हालांकि 11 मिनट बाद वो फिर से जीवित हो गई।

साल 2023में मौत के बाद के रहस्यों से पर्दा उठाते हुए महिला ने दावा किया कि उसने स्वर्ग और नरक दोनों जगहों को महसूस किया है।जिसे अब खुद  डॉक्टरों भी इस घटना को चमत्कार मान रहे हैं।

टीवी इंटरव्यू 700 Club से बातचीत में होम्स ने बताया कि 28 नवंबर 2023 को 72 वर्ष की आयु में 11 मिनिट के लिए उसकी मौत हो गई थी। इस दौरान उसकी आत्मा इन दोनों जगहों से होकर गुजरी। महिला ने दावा किया कि उसने “स्वर्ग” की यात्रा को अनुभव किया। जहां पर जाकर वो स्वर्गदूतों और परिवार के उन सदस्यों से मिली, जो उनके अपने थे। इसके बाद वो नरक की दुनियां में गई ।

मरने के दौरान होम्स नें बताया कि , “वो उड़ते हुए अपने मरे हुए शरीर को देख रही थी। डॉक्टर्स लगातार मेरी छाती को दबाकर जीवित करने का प्रयास कर रहे थे। मेरे चारों ओर डॉक्टरों और नर्सों की टीम थी। कुछ ही पलों में मैं स्वर्ग लोक में थी और अपने चारों ओर खूबसूरत फूलों की पहले कभी महसूस न हुई खुशबू को महसूस कर पा रही थी। मैं सुंदर संगीत भी सुना। यह अनुभूति बहुत ही सुंदर और मन को शांत करने वाली थी। स्वर्ग का अनुभव हमारी कल्पना से भी लाखों गुना अधिक सुंदर था।

होम्स ने आगे बताया कि मरने के बाद मेरा स्वागत उनके दिवंगत पारिवारिक सदस्यों और संतों ने किया। जिसमें वहां मेरी मां, पिता, बहन के अलावा मैंने संतों को देखा, जो बूढ़े नहीं थे। नाही बीमार लग रहे थे। जब ईश्वर मुझे नरक की ओर ले गए

होम्स ने आगे कहा, मैंने नीचे देखा तो नरक के रास्ते पर जाते ही सड़े हुए मांस की बदबू आने लगी थी। चारों ओर चीखें सुनाई दे रही थी। स्वर्ग की खूबसूरती देखने के बाद नरक को देखना असहनीय था। नरक में लोगों की चीख में उनकी दुख और अथाह पीड़ा को अनुभव किया जा सकता था।

होम्स ने आगे कहा,ईश्वर के दूत ने इसके बाद मुझसे कहा कि मैं तुम्हें यहां इन चीजों को दिखाने के लिए इसलिए लाया हूं क्योंकि इन लोगों ने अपने कर्म नहीं सुधारे और वे ये यातनाएं धेल रहे है।’ मैंने अपने पिता को यह कहते हुए सुना, ‘तुम्हारे पास अभी समय है तुम दुनिया में वापस जाओ और अपने अनुभव लोगों से साझा करो। इतना सुनते ही मैं वापस आ गई और महसूस किया मैं अस्पताल में पड़ी हूं।