नई दिल्ली। 20 अक्टूबर को पूरे देश में करवाचौथ की धूम देखने को मिलेगी। जिसमें सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी आयु के लिए करवाचौथ का निर्जला व्रत रखती है। जिसकी तैयारी वो काफी लंबे समय से करने लग जाती है। 20 अक्टूबर के दिन महिलाएं सुबह उठकर स्नान ध्यान करके पूरे सोलह सिंगार को साथ करवा माता और चंद्रदेव की विधि-विधान के साथ पूजा करती हैं। इस दिनो का हर महिलाओं के लिए विशेष महत्व रहता है। यदि इस खास दिन में आप कुछ चीजें खरीदरकर लाती है तो पूरे साल आपके ऊपर मां लक्ष्मी की कृपा बरसती रहती है। आइए जानते है वो खास चीजें, जिन्हें खरीदकर आप इस व्रत को और खास बना सकती हैं

करवाचौथ पर क्या खरीदें

शिवपार्वती की मूर्ति

करवा चौथ का दिन महादेव के साथ पार्वती को समर्पित करने वाला दिन होता है इसलिए इस दिन भगवान शिव के साथ मां पार्वती की पूजा करनी चाहिए।

सुहाग से जुड़ा सामान

करवाचौथ के दिन सुहागिन महिलाओं की अपने सुहाग से जुड़ी चीजों को अवश्य खरीदना चाहिए। इससे उनका वैवाहिक जीवन सुखी से व्यतीत होता है। इस दिन लाल साड़ी , लाल चूड़ी, लाला बिंदी, आलता आदि खरीदना शुभ माना जाता हैं।

सोने और चांदी

करवा चौथ के दिन सोने या चांदी के गहने खरीदना भी शुभ होता है। ये चीजें समृद्धि और सौभाग्य का प्रतीक मानी जाती हैं।

 पूजा की थाली

करवा चौथ के दिन पूजा की सामग्री को खरदीना शुभ माना जाता है इसके साथ ही पूजा की थाली भी खरीदनी शुभ मानी जाती है। इस दिन आप करवा, दीया, कपूर, रोली, चावल, चंदन, मिठाई, और फूल जैसी सामग्रियों की शॉपिंग कर सकती हैं।

छलनी

करवा चौथ की पूजा में छलनी का विशेष महत्व होता है, क्योंकि इससे महिलाएं अपने पति के चांद से चेहरे को देखती है। ऐसे में छलनी को भी खरीदना शुभ माना जाता है।