नई दिल्ली। दुनियाभर में कई तरह की जनजातियां निवास करती हैं, जिनके रहन सहन से लेकर परंपराएं और प्रथाएं आम लोगों से काफी अलग है। तभी ये सबी लोगों से कोसो दूर रहना ज्यादा पसंद करती हैं. ये जनजाति ऐसी कई तरह की कुप्रथाओं को फॉलो करते है जिसे सुनने के बाद आप भी दंग रह जाएंगे। आज हम एक ऐसी ही जनजाति के रीति रीवाज के बारे में बता रहे हैं, जो काफी हैरान कर देने वाली है।

औरतों की काट दी जाती हैं उंगलियां

इंडोनेशिया के पापुआ न्यू गिनिया में रहने वाली दानी प्रजाति के लोग आम लोगों से काफी अलग है। आज भी इस जगह की महिलाएं बिना कपड़ों में देखी जा सकती है। इस जनजाति की खोज वेस्टर्न साइंटिस्ट ने 83 साल पहले की थी। इस प्रजाति के लोग अपने यहां हुई मौत के बाद शोक जताने के लिए काफी भयानक तरीका अपनाते है।

इनके घर में यदि किसी की मौत होती है तो यहां के लोग घर में मौजूद महिलाओं की उंगली को काट देते है। दानी प्रजाति के लोग इस तरह से  श्रद्धांजलि देते है। शोक मनाने के लिए महिलाओं की उंगली के ऊपरी हिस्से को काट दिया जाता है। ये कुप्रथा सिर्फ महिलाओं के लिए ही बनी है।

दर्द से मिलती है आत्मा को शांति

जनजाति के लोगों मानना है कि उंगली काटने दौरान महिला जितनी ज्यादा दर्द से तड़फती है उनती ही ज्यादा मृत आत्मा को शांति मिलती है। उंगली काटने की प्रक्रिया भी बेहद अजीब होती है। इसके लिए पहले आधे घंटे पहले महिलाओं को बांध दिया जाता है। उसके बाद उनकी उंगली को काटकर आग में जला दिया जाता है। हालांकि अब इंडोनेशिया की सरकार ने इस कुप्रथा को बैन कर दिया है लेकिन आज भी यहां के दूरदराज इलाकों के लोग इस रिवाज को चोरी छिपे करते है।