नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर इन दिनों भाभी के डांस वीडियो ज्यादा देखने को मिल रहे है। जिसमें महिलाएं हरियाणवी गाने पर एक से बढ़कर एक स्टेप्स करते नजर आती है। अब इसके बीच भाभी के साथ देवर के स्टिल का वीडियो काफी वायरल हो रहा है जिसे लोग बार बार देखना पसंद कर रहे है। इस वीडियो को अब तक 18 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। इस वीडियो में देवर अपनी भाभियों के साथ भी डांस करते नजर रहा है।
वायरल हो रहे इस वीडियो में जहां देवर सफेद शर्ट, ग्रे बनियान और गहरे रंग की पतलून पहने नजर आ रहा है तो वही भाभी लाल साड़ी पहने सिर पर पल्लू ले आग लगाते नजर आ रही है।
यह वीडियो किसी शादी के समय का लग रहा है जिसमें ये दोनों एक मंच पर अपने डांस मूव्स दिखाते नजर आ रहे हैं। जिसे लोग देख फिदा हुए जा रहे हैं।
वायरल हो रहे इस वीडियोको अंकित जांगिड़ ने अपने YouTube चैनल पर शेयर किया है। जिसे लोग बार बार देखना पसंद कर रहे हैं। वायरल हो रहे इस डांस में ये लोग जिस गाने पर डांस कर रहे हैं उसके बोल ‘लाड पिया के’ के हैं। इसे राजू पंजाबी और सुशीला तखर ने गाया है।