नई दिल्ली। पोल्ट्री फार्मिंग का काम काफी मुनाफे का माना जाता है, लेकिन इसके लिए यदि पूरी जानकारी नहीं है तो इस काम से मुनाफा नहीं हो सकता है। जानकार बताते हैं कि यदि अपने पोल्ट्री फॉर्म में देशी की बजाय विदेशी मुर्गियां पाली जाएं तो ये मुर्गियां मुनाफे का काम साबित होगा। देशी मुर्गी यदि साल में 100 अंडे देती हैं तो, विदेशी नस्ल की ये मुर्गी 365 दिनों में 250 से अधिक अंडे देती है। लेकिन मुर्गी पालक जानकारी के अभाव में किस भी नस्ल की मुर्गी पाल कर अपा घाटा करा लेते हैं। आज इस आर्टिकल में आपको बताने जा रहे हैं ऐसी ही मुर्गी के बारे में जिसे पाल कर प आपना मुनाफा कई गुना बढ़ा सकते हैं।

साल भर में देती है 250 अंडे

यदि आप पोल्ट्रीफॉर्म का काम करते हैं तो आपको इस व्यवसाय के बारे में जानारी तो होगी, लेकिन आप ये नहीं जानते होंगे कि किस मुर्गी को पाले ताकि आपको बेचने के लिए ज्यादा से ज्यादा अंडे मिले और आप मोटा मुनाफा कमा सकें। इसके लिए आपको विशेष नस्ल की मुर्गी का चयन करना चाहिए। आप अपने फॉर्म में इसके लिए प्लायमाउथ रॉक नस्ल की मुर्गियां ज़रूर पालें। प्लायमाउथ रॉक मुर्गियों को अमेरिकी नस्ल का माना जाता है ये मुर्गियां साल में 250 से ज्यादा अंडे देती हैं। और ये अंडे आकार में भी बड़े होते हैं। इन अंडो का औसतन वजन 60 ग्राम तक का होता है। और ये मुर्गी करीब 3 किलोग्राम तक होती हैं।

दुनिया में इस नस्ल की मुर्गी की ज़बरदस्त मांग

ये अमेरिकी नस्ल की मुर्गी ज्यादा अंडे देने की वजह से और आकार व वजन में बड़ी होने की वजह से इसे बड़ी तादाद में पाला जाता है। आपको बतादें अमेरिकी नस्ल की इस मुर्गी की हमारे देश में भी काफी डिमांड है। यदि बड़ा पैमाने के बारे में व्यापार को देखें तो इस नस्ल की मुर्गीयों की भारत में काफी अच्छी कीमत मिल जाती है। ये मुर्गियां अच्छे भाव में बिकती हैं।

कैसे पहचानें इस नस्ल की मुर्गी 

इस मुर्गी को जिसे अमेरिकी नस्ल का माना जाता है उसको लोग रॉक बर्रेड रॉक नाम से भी पुकारते हैं। यदि इस नस्ल के मुर्गे के मांस की बात करें तो ये काफी स्वादिष्ट और स्वास्थ्य के लिए ज़बरदस्त फायदेमंद माना जाता है। इसी वजह से पूरे देश में इसके मांस की कीमत अच्छी-मिल जाती है, और काफी डिमांड भी होती है। इसकी यहि खासियत प्लायमाउथ रॉक नस्ल की मुर्गियों को मुनाफे का सौदा माना जाता है।

बैंक से मिल सकता है लोन  

यदि आप बड़े स्तर पर पोल्ट्रीफॉर्म का काम करना चाहते हैं तो मुर्गी पालने के लिए आपको बैंको से वित्तीय मदद भी मिल सकती है। यि आप इसके लिए लोन लेना चाहते हैं तो आको विभिन्न बैंकों से लोन मिल सकता है। देश का सबसे बड़ा बैंक भारतीय स्टेट बैंक भी पोल्ट्री फार्म के लिए लोन देता है। यदि आप इस बैंक से लोन लेना चाहबते हैं तो इसके लिए आपको मतदाता पहचान पत्र, पैन कार्ड, पासपोर्ट, आधार कार्ड और आपकी आय का व्यौरा देना पड़ेगा। ये सभी डॉक्यूमेंट्स जमा करने के बाद आपको लोन आसानी से मिल सकता है।