आपको बता दें गणेश महोत्सव पर्व हिंदू धर्म में काफ धूमधाम से मनाया जाता है। इस दौरान भक्त भगवान गणपति को प्रसन्न करने का यथा संभव प्रयास करते हैं। बता दें की इस वर्ष गणेश महोत्सव की शुरुआत 7 सितंबर से हो रही है। इस प्रकार का पर्व में लोगों में काफी उत्साह देखा जाता है और इसी क्रम में तमिलनाडु के मदुरई में भी ईको-फ्रेंडिली गणेश प्रतिमाये निर्मित की जा रहीं हैं।

वहीं दूसरी और भगवान गणपति के घर में आगमन से पूर्व साफ़ सफाई का कार्य भी किया जा रहा है। आपको बता दें गणेश महोत्सव पर्व पर घरों में भगवान गणेश की प्रतिमाएं स्थापित की जाती हैं तथा उन्हें उनकी प्रिय वस्तुओं का भोग लगाया जाता है।

10 दिन तक चलने वाले इस पर्व में गणपति को कई प्रकार के पदार्थों का भोग लगाया जाता है। माना जाता है की मोदक भगवान गणेश को बहुत प्रिय है हालांकि मोदक के अलावा भी कई वस्तुएं हैं, जिनका भोग आप भगवान गणेश को लगा सकते हैं। आज हम आपको इन्हीं अन्य चीजों के बारे में बता रहें हैं। आइये अब आपको इस वस्तुओं के बारे में विस्तार से बताते हैं।

लड्डू

बता दें की भगवान गणपति को मोदक के अलावा कुछ अन्य चीज भी पसंद हैं। जिनमें लड्डू भी एक है। अतः गणेश चतुर्थी पर आप भगवान गणपति को लड्डू का भोग अवश्य लगाएं। इससे भगवान गणेश बहुत प्रसन्न होंगे तथा आपकी मनोकामना को पूरी करेंगे।

पीले रंग की बर्फी

आपको जानकारी दे दें की भगवान गणेश को पीले लड्डू के अलावा पीले रंग की बर्फी भी काफी पसंद है। यह आसानी से बाजार में मिल जाती है तथा इसको आप अपने घर पर भी आसानी से बना सकते हैं। अतः आप भगवान गणेश को लड्डू तथा बर्फी का भोग भी लगा सकते हैं।

खीर

पौराणिक कथाओं में आता है की जब कभी देवी पार्वती खीर बनाती थीं तो भगवान गणपति एक बार में ही खीर का प्याला पी जाया करते थे। अतः मान्यता है की भगवान गणेश को खीर अत्यंत प्रिय है। अतः भक्त पूजन के दौरान गणेश जी को खीर का भोग भी लगा सकते हैं।

केला

हिंदू धर्म की मान्यताओं के अनुसार केले को सभी प्रकार के पूजन मेंरहना शुभ माना जाता है। इसके साथ ही यह सभी देवी-देवताओं को भी प्रिय है। अतः आप गणेश चतुर्थी के दिन भगवान गणेश को केले का भोग भी लगा सकते हैं।