नई दिल्ली। आज यानि की 12 नंवबर को पूरा देश दियों की रोशनी से रोशन हो रहा है। चारों ओर दिवाली के पर्व की धूम मची हुई है। हिन्दू धर्म में इस त्योहार को बेहद खास माना गया है इस दिन भगवान गणेश और माता लक्ष्मी की पूजा की जाती है। मां लक्ष्मी के आगमन के लिए घरों को दीपक से रोशन किया जाता है। भारत के लगभग हर जगह दिवाली का त्योहार मनाया जाता है लेकिन एक जगह ऐसी भी है जहां दीपावली में किसी तरह की रोशनी नही होती है। क्योकि इस जगह पर दिवाली नहीं मनाई जाती है। लोग पटाखे भी नहीं जलाते हैं। चलिए जानते है उस जगह के साथ वजह के बारे में..

यहां नहीं मनाते दिवाली

केरल राज्य में दिवाली का पर्व नहीं मनाया जाता है। क्योंकि ऐसी मान्यता है कि दिवाली के खास दिन केरल के राजा महाबली की मौत हो गई थी और तब से लोग दिवाली का त्योहार नहीं मनाते है। यहां तक कि तमिलनाडु में भी दिवाली नहीं मनाई जाती है, वहां पर लोग नरक चतुर्दशी का त्योहार धूमधाम से मनाते हैं और मान्यता है कि भगवान श्रीकृष्ण ने कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी को नरकासुर राक्षस का वध किया था। इस दिन को छोटी दिवाली के रूप में मनाया जाता है।