भारतीय ज्योतिष शास्त्र में देश-दुनिया के लोग बड़ी संख्या में विश्वास रखते हैं। भारत में हिंदू धर्म के लोग तो प्रत्येक शुभ कार्य भी मुहूर्त निकाल कर करते हैं। बता दें की ज्योतिष शास्त्र की एक शाखा हस्त रेखा विज्ञान भी है। इसके जरिये व्यक्ति के जीवन में धन, कैरियर, सेहत तथा प्रेम आदि की गणना की जाती है। कहा जाता है की मानव के हाथ में एक रेखा “करोड़पति रेखा” भी होती है। यह रेखा जिसके हाथ में होती है, उसे करोड़पति बना देती है। आइये अब हम आपको इस करोड़पति योग के बारे में बताते हैं।

क्या है करोड़पति योग

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार करोड़पति योग व्यक्ति की हथेली के मध्य भाग में होता है। यह योग जिस किसी व्यक्ति की हथेली में होता है, उसको करोड़पति बना देता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जिन लोगों की हथेली के बीच में कछुए का निशान पाया जाता है। वह बेहद भाग्यशाली होते हैं तथा काफी ज्यादा धन-दौलत इन्हें मिलती है। इसी प्रकार के जिन लोगों की हथेली में स्वस्तिक का चिन्ह होता है, वे सुख-समृद्धि भरा जीवन जीते हैं तथा ऐसे लोग काफी भाग्यशाली भी मानें जाते हैं।

राजलक्ष्मी योग

आपको बता दें की करोड़पति योग की ही तरह राजलक्ष्मी योग काफी अच्छा माना जाता है। यह योग जिन लोगों के जीवन में होता है, उनकी हथेली में शुक्र, बुध, चंद्र तथा गुरु पर्वत उठे हुए होते हैं। माना जाता है की इस योग के जातक काफी धनवान होते हैं, इन लोगों के पास सुख-सुविधाओं की कमी नहीं होती है तथा ये सुखमय जीवन व्यतीत करते हैं।

इस प्रकार बनते हैं करोड़पति

बता दें की जिन लोगों के बुध पर्वत तथा मस्तिष्क रेखा पर सफ़ेद तिल होता है। वे लोग काफी ज्यादा भाग्यशाली माने गए हैं। ज्योतिष शास्त्र का लोगों की भाग्य रेखा सीधी तथा स्पष्ट होती है, उन लोगों के जीवन में भी करोड़पति योग बनता है।