नई दिल्ली। Guru Gochar 2024 Effects: ज्योतिष शास्त्र में हर महिने ग्रह अपनी जगह बदलते है। इनके स्थान परिवर्तन से ग्रहों की स्थिति का प्रभाव व्यक्ति के जीवन पर अच्छा और बुरा दोनो तरह का पड़ सकता है। अब इस समय देवगुरु बृहस्‍पति की उल्टी चाल पड़ने जा रही है। जिसका प्रभाव हर राशियो में देखने को मिल सकता है। ज्योतिषों के अनुसार अब आने वाले 119 दिन राशि जातकों के लिए कई तरह की परेशानी लाने वाले साबित हो सकते है। आइए जानते है। किस राशि पर पड़ेगा सका असर

मेष राशि

गुरु की वक्री होने का असर मेष राशि के व्यक्तियों पर पड़ सकता है इससे कमाई कम खर्चे ज्यादा होगें। जिससे आर्थिक संकट का समाना करना पड़ सकता है। ऊर्जा व्यर्थ के कार्यों पर खर्च न हो इस बात का ध्यान रखना है। काम के नए अवसर मिलेंगे, जो आपके करियर को बेहतर बना सकते हैं। यह समय आपके धैर्य रखने का है।

वृष राशि

गुरु की वक्री होने का असर वृष राशि में बी देखने को मिलेगा। इन जातकों के जीवन में पारिवारिक मामलों में विवाद बढ़ सकता है। जिससे रिश्तों में दूरियां आ सकती है। सेहत को लेकर भी कुछ समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं

मिथुन राशि

गुरु के वक्री रहने से मिथुन राशि वालों का समय अच्छा होगा। यदि आप उच्च शिक्षा के लिए प्रयासरत हैं, तो आपको जल्द ही शुभ समाचार मिलने वाला है। कार्यस्थल पर थोड़ी उलझनें हो सकती हैं, लेकिन धैर्य और समझदारी से काम लें।

कर्क राशि

गुरु के वक्री होने से कर्क राशि वालों को धन-संपत्ति के मामलों में घाटा हो सकता है।  इसलिए बड़े निवेश या संपत्ति खरीदने के फैसले को अभी टाल दें क्योंकि यह समय परेशानी का कारण बन सकते हैं।