हस्त शास्त्र के मुताबिक हमारी हथेली में मौजूद हर एक लाइन हमे कुछ ना संकेत देती है। हम हाथो की लकीरों से अपने भविष्य के बारे में जान सकते है। हमे आगे चलकर धन की प्राप्ति होगी या फिर हमारी सेहत कैसी रहने वाली है। इन सभी के बारे में पता चल सकता है। लेकिन आज हम आपको रिलेशनशिप के बारे में बताने वाले है। हम आपको बतायेगे की कौनसी लकीर आपके लव लाइफ में अडचन रूप हो सकती है। इसके अलावा विवाह रेखा के बारे में भी आपसे बात करेगे।

हथेली की हार्ट लाइन देती है यह संकेत

हस्त शास्त्र के मुताबिक हमारी हथेली में मौजूद हार्ट लाइन हमे काफी कुछ कहती है। अगर हमारी हार्ट लाइन V शेप में बन रही है। या फिर दो रेखा अलग-अलग हिस्सों में बंटती हुई नजर आ रही है। तो यह हमारे लिए अशुभ संकेत माना जाता है। ऐसे लोगो के जीवन में अपने पार्टनर से जुडी समस्या देखने को मिल सकती है। जैसे की पार्टनर का साथ नही मिलता या फिर उनसे झगड़े आदि होना। कई बार रेखा का यह संकेत आपको आपके पार्टनर से दूर भी कर सकता है। शोर्ट में कहे तो हार्ट लाइन का ऐसा आकार लेना आपके रिलेशनशिप में अडचन रूप साबित हो सकता है।

विवाह रेखा संकेत

हमारी हथेली में छोटी ऊँगली के नीचे और ह्रदय रेखा के ऊपर बाहरी साइड एक रेखा होती है। जो विवाह रेखा मानी जाती है। विवाह रेखा अगर लंबी और अच्छे से दिख रही है तो यह शुभ संकेत माना जाता है। लेकिन विवाह रेखा स्पष्ट नही है अच्छे से नही दिख रही है तो यह वैवाहिक जीवन के लिए अच्छा नही है। इससे वैवाहिक जीवन में बाधा उत्पन्न होती है।

अगर विवाह रेखा के ऊपर से अन्य और कोई रेखा गुजर रही है तो यह आपके काफी भयंकर माना जाता है। इस प्रकार की रेखा आपको संकेत देती है की आपके विवाह में रुकावट आ रही है। ऐसे में आपको जल्दी से जल्दी कोई ज्योतिषी उपाय करना चाहिए। ताकि आप इस परेशानी से बाहर निकल सके।