आपको बता दें की प्रत्येक ग्रह अपनी निश्चित अवधि के बाद राशि परिवर्तन करता है। इस स्थिति में किसी अन्य ग्रह के साथ युति होती है। जिसके बाद राजयोग का निर्माण होता है। इस समय भी ऐसा ही कुछ हो रहा है। बता दें की शनि अपनी मूल त्रिकोण राशि में स्थित है। इसी तरह से शुक्र तथा बुध भी अपनी मूल त्रिकोण राशि में स्थित हैं। इस तरह से तीनों ग्रह अपनी अपनी मूल त्रिकोण राशि में स्थित होने पर मूल त्रिकोण राजयोग को बना रहें हैं। इस स्थिति में इन राशियों के जातकों को बिजनेस तथा कैरियर में काफी ज्यादा लाभ होने वाला है। आइये अब आपको बताते हैं की किन किन राशियों के लोगों को इस राजयोग से लाभ होने वाला है।

मेष राशि

शनि, शुक्र तथा बुध की अपनी मूल त्रिकोण राशि में होने पर मेष राशि वालों को काफी ज्यादा आर्थिक लाभ होने वाला है। इस राशि के लोगों के लंबे समय से रुके कार्य पूरे होंगे। इसके अलावा इस राशि के लोग अपनी बौद्धिक क्षमता के बल पर काफी सफलता भी प्राप्त करेंगे। आय के नए स्रोत खुलेंगे तथा आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी। परिवार के साथ भी इन लोगों का अच्छा समय बीतेगा। यदि नया बिजनेस खोलने का विचार कर रहें हैं तो यह इस राशि के लोगों के लिए अच्छा समय है। भाई-बहनों के साथ अच्छा समय बीतेगा। यदि नौकरी करते हैं तो आपको प्रमोशन या बोनस मिल सकता है।

तुला राशि

बता दें की इस राशि के लग्न भाव में शुक्र मौजूद है। अतः यहां पर मालव्य राजयोग बन रहा है। अतः इस राशि के जातकों को जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में सफलता मिलेगी। फाइनेंस के क्षेत्र में काफी धनलाभ होने की संभावना बन रही है। यदि बिजनेस करते हैं तो भी अच्छा मिलेगा। इसके अलावा कोई डील या प्रोजेक्ट साइन कर सकते हैं। जो आपको अच्छा लाभ देगा। नौकरी करने वाले लोगों को प्रमोशन मिल सकता है। नौकरी की तलाश करने वाले लोगों को नौकरी मिल सकती है। विवाहित लोगों के जीवन में खुशियां आ सकती हैं।

कुंभ राशि

इस राशि के लग्न भाव में शनि स्थित है। अतः प्रत्येक क्षेत्र में इस राशि के लोग सफलता प्राप्त करेंगे। लंबे समय से जो कार्य रुक रहें हैं। वे पूरे होंगे तथा धनलाभ होने की प्रबल संभावना है। जीवन में संतुष्टि रहेगी तथा जीवन साथी के साथ अच्छा समय बीतेगा। यदि कारोबार करते हैं तो अच्छा लाभ हो सकता है और नई डील भी मिल सकती हैं। कैरियर के क्षेत्र में भी सफलता मिलेगी तथा नौकरी सर्च करने वालों को मनचाही नौकरी मिल सकती है।