नई दिल्ली। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार हर महिने ग्रह अपने जगह और दिशा बदलते है। इन ग्रहो में  शनिदेव ही ऐसे ग्रह है जो लंबे समय में अपने स्थान को बदलते है। शनिदेव को न्याय का देवता और दंडाधिकारी का दर्जा प्राप्त है। शनिदेव ऐसे जातकों पर अपनी दृ।ष्टि ज्यादा रखते है जो जीवन में अच्छे कर्म करते हैं, वहीं जो बुरे कर्म करते हैं शनिदेव उन्हे दंड भी देते हैं। शनिदेव किसी एक राशि में करीब ढाई वर्षों तक रहते हैं। इस समय वो अपनी मूल त्रिकोण राशि कुंभ में काफी लंबे समय से विराजमान है और अब वो साल 2025 में कुंभ राशि से निकलकर मीन में प्रवेश करने वाले है, उनके करीब ढाई वर्ष के बाद स्थान परिवर्तित करने से कुछ राशि विशेष रूप से प्रभावित होगी। आइए जानते है उनके बारे में..

मेष राशि

साल 2025 में शनि के गोचर करने से मेष राशि में इसका असर ज्यादा देखने को मिलेगा। इस राशि में शनि दशम और एकादश भाव के स्वामी होकर आपकी कुंडली के 12वें भाव में प्रवेश करेंगे। ऐसे में आपके ऊपर शनि की साढ़ेसाती की स्थिति बनी रहेगी। इस समय आपके लंबी यात्राओं के योग बन रहे है। विदेश यात्रा के भी योग बन रहे है।

वृषभ राशि

वृषभ राशि के जातकों के लिए शनिदेव काफी फलदायक साबित होने वाले है। इनके स्थान परिवर्तन करने से आपकी अधुरू इच्छाएं पूरी होने वाली है। नौकरी में प्रमोशन और व्यापार में सफलता मिलेगी। आर्थिक समस्याए दूर होगीं। रुके हुए काम भी पूरे होंगे।

मिथुन राशि

शनि महाराज के स्थान बदलने से मिथुन राशि के जातकों के लिए फलदायक साबित होने वाला है। इस समय आपके ऊपर काम का दबाव कम रहेगा। नौकरी में अच्छे प्रस्ताव आ सकते हैं जिससे आपकी आर्थिक स्थिति में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। आपकी सभी तरह की इच्छाएं पूरी होंगी।

कर्क राशि

साल 2025 में शनि के गोचर होने से कर्क राशि के जातकों को शुभदायी साबित होगा। असफलताएं धीरे-धीरे सफलताओं में बदलने लगेगी। रुके हुए धन की प्राप्ति होगी या फिर अचानक से धन प्राप्ति के कुछ संयोग बनेंगे। इससे आपकी आर्थिक स्थिति में अच्छा सुधार देखने को मिलेगा।