नई दिल्ली:देश भर में गणेश चतुर्थी की पूजा करने के बाद अब भक्त अपनी मा जगदम्बा के आने की तैयारियों में लगे हुए है। जगह जगह पंडाल सजना शुरू हो गए है। अब शारदीय नवरात्रि के शुरु होने के बस कुछ दिन ही बाकी है हर साल की तरह इस बार की नवरात्रि आपके लिए कितनी खास होने वाली है। क्योकि इस बार माता रानी का वाहन शेर नही बल्कि पालकी होगी। हिंदू पंचांग के अनुसार 3 अक्टूबर से शुरू हो रही नवरात्रि,आश्विन शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा से नवमी तक नवरात्रि का समय रहेगा।, जिसका समापन 12 अक्टूबर 2024 को होगा।

पालकी में सवार होकर आएंगी माता रानी

ज्योतिष के अनुसार मानें,हर साल शारदीय नवरात्रि में मां जगदम्बा अलग अलग वाहन पर आती है।और इस साल 2024 में वो अपने सिंह पर नही बल्कि पालकी पर सवार होकर आने वाली है। माता रानी के अलग अलग वाहन कोई ना कोई संकेत लेकर आते है। और इस साल शारदीय नवरात्रि की शुरुआत गुरुवार के दिन से हो रही है तो ऐसे में माता रानी का वाहन पालकी रहेगा। कहा गया है कि नवरात्रि की शुरुआत जब गुरुवार के दिन होती है तो मां की सवारी डोली या पालकी होती है।

अशुभ संकेत देता है पालकी वाहन

ज्योतिषाचार्य के अनुसार पालकी वाहन पर मा का आना अच्छा संकेत नहीं माना जाता है इससे अर्थव्यवस्था में गिरावट,व्यापार में मंदी, हिंसा, देश-दुनिया में महामारी जैसी समस्याओं के बढ़ने के संकेत होते हैं।

कौन सा वाहन क्या देता है संकेत

पालकी पर आना: अशुभ संकेत
घोड़े पर आना: अशुभ संकेत
हाथी पर आना: बहुत शुभ
नाव पर आना: बहुत शुभ