आज 22 नवंबर को चंद्रमा का संचार कुंभ राशि के बाद मीन राशि में होगा। जिसके बाद में शुक्र तथा चंद्रमा एक दूसरे के सप्तम भाव में रहेंगे। इस कारण शुभ समसप्तक योग का निर्माण होगा। इसके अलावा आज हर्षण योग, रवि योग, त्रिग्रही योग, आदित्य मंगल योग और पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र का शुभ संयोग भी हो रहा है। वैदिक ज्योतिष के अनुसार इन सभी योगों के कारण आज का दिन काफी ज्यादा शुभ रहेगा। अतः आज हम आपको बता रहें है कि आज का दिन किन किन राशियों के लिए शुभ रहने वाला है।

तुला राशि

आपको बता दें की तुला राशि वाले जातकों के लिए रवि योग के कारण आज का दिन काफी शुभ रहने वाला है। इस राशि के जातकों को पारिवारिक सदस्यों का साथ मिलेगा। घरेलू समस्याएं दूर होंगी तथा रिश्तेदारों से संबंध मधुर होंगे। आज किसी सरकारी योजना से भी इस राशि के लोगों को लाभ हो सकता है। इसके अलावा आज जमीन या वाहन खरीदने की आपकी इच्छा भी पूरी हो सकती है। जो जातक सिंगल हैं उनको कोई नया रिश्ता आज मिल सकता है। इस कारण वे प्रसन्न रहेंगे।

उपाय

आप बाधाओं तथा विभिन्न समस्याओं को दूर करने के लिए आज किन्नरों को हरे वस्त्र दान करें। इसके अलावा आप मंदिर में या किसी जरुरत मंद को हरी मूंग की दाल को भी दान कर सकते हैं।

धनु राशि

धनु राशि के लोगों के लिए त्रिग्रही योग के कारण आज का दिन शुभ रहने वाला है। इस राशि के लोगों को भाग्य का साथ मिलने से सुबह के समय से ही शुभ समाचार मिलने लगेंगे। इस कारण इस राशि के लोग उत्साहित नजर आएंगे। व्यापारी वर्ग के लोगों को आज व्यापर में अच्छा फायदा होगा तहा नौकरी पेशा लोगों को अच्छा ऑफर प्राप्त हो सकता है। यदि किसी स्वास्थ्य समस्या से परेशान हैं तो उसमें राहत मिलेगी तथा जीवन साथी से भी अच्छे संबंध बनेगे। परिवार में सुख शांति का माहौल बना रहेगा।

उपाय

आप मनोकामना पूर्ति के लिए सात मंगलवार तक गणेश जी मूंग के लड्डुओं का भोग लगाएं। इससे आपकी कुंडली में बुध की स्थिति मजबूत होगी।

मकर राशि

आपको बता दें कि आदित्य मंगल योग के कारण आज का दिन मकर राशि के जातकों के लिए शुभ रहने वाला है। इस राशि के जातक अपने मित्रों की सहायता से आज अपनी जिम्मेदारियों को पूरा करेंगे। इस साल के अंत में आप घूमने के लिए कहीं का प्लॉन बना सकते हैं। लव लाइफ में यदि कोई परेशानी है तो वह आज दूर हो जायेगी। आज आपको परिवार वालों का साथ मिलेगा तथा नौकरी पेशा लोगों को सहकर्मियों का साथ मिलेगा।

उपाय

आप सवा पाँव मूंग को उबाल कर उसमें शक्कर तथा घी मिलकर गाय को सेवन कराएं। इससे आपके व्यापर या नौकरी में उन्नति के रास्ते खुलेंगे।

मीन राशि

इस राशि के लोगों के लिए पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र के कारण आज का दिन अनुकूल रहने वाला है। आज आप सभी कार्य पुई कुशलता से करेंगे तथा आज आपको किसी बड़े पद की जिम्मेदारी भी मिल सकती है। व्यापारिक लोगों को आज व्यापार में अच्छा लाभ होगा तथा सम्मान में भी वृद्धि होगी। यदि आप आज कोई संपत्ति खरीदने की योजना बना रहें हैं तो यह भविष्य में आपके लिए लाभकारी होगी। आज आपके जीवन में सुख समृद्धि बढ़ेगी तथा स्वास्थ्य भी उत्तम बना रहेगा।

उपाय

आप आर्थिक संकट को दूर करने के लिए गणेश जी को सिंदूर चढ़ाएं। इसके अलावा आप हरे कपडे में पांच मुट्ठी साबुत हरी मुंग को रख कर पोटली बना लें तथा इसको गणेश जी के मन्त्रों सहित जल में प्रवाहित कर दें।