आपको बता दें की ज्योतिष शास्त्र में शुक्र को दैत्यों का गुरु माना जाता है। शुक्र को वैभव, विलासिता तथा वैवाहिक सुख का कारक माना जाता है। अतः जब कभी भी शुक्र राशि परिवर्तन करते हैं तो जीवन के इन भागो में सीधा परिवर्तन पड़ता है। आपको जानकारी दे दें की अक्टूबर माह में शुक्र ग्रह धनु राशि में प्रवेश करने जा रहें हैं इसलिए अब कुछ राशियों पर इसका विशेष प्रभाव पडेगा। आइये अब आपको बताते हैं की शुक्र के राशि परिवर्तन पर किन किन राशियों पर अच्छा प्रभाव पडेगा।

मेष राशि

इस राशि के जातकों के लिए शुक्र का यह राशि परिवर्तन काफी अच्छा साबित होगा। शुक्र गृह इस राशि के नवम भाव में विचरण कर रहा है। इस समय आपका भाग्योदय हो सकता है। यदि आप कोई कारोबारी हैं तो आपको कोई बड़ी डील मिल सकती है। इस दौरान आपको कोई बड़ा निवेशक भी मिल सकता है। आपकी कारोबार के क्षेत्र में कई यात्राएं हो सकती हैं। ये यात्राएं आपके लिए शुभ साबित होंगी। इसके अलावा आप कई प्रकार के धार्मिक तथा मांगलिक कार्यों में शामिल हो सकते हैं।

कुंभ राशि

शुक्र का यह राशि परिवर्तन कुंभ राशि के लिए अच्छा साबित हो सकता है। बता दें की यह ग्रह कुंभ राशि के लाभ के स्थानों की और गति कर रहा है। अतः इस दौरान आपकी आय में वृद्धि हो सकती है। इसके अलावा आय के कई स्रोत भी आपके जीवन में खुलेंगे। आर्थिक मामलों में आपको उम्मीद से बढ़कर लाभ होगा। इस समय पर आपके भौतिक सुख साधनों में अच्छा लाभ मिलेगा। आपको निवेश से भी अच्छा लाभ हो सकता है। लॉटरी, सट्टा आदि चीजों से भी आपको आर्थिक लाभ होगा। इसके अलावा संतान से जुड़ा कोई शुभ समाचार आपको मिल सकता है।

मिथुन राशि

शुक्र गृह का यह परिवर्तन मिथुन राशि के जातकों के लिए काफी लाभदायक सिद्ध होगा। असल में शुक्र आपकी राशि के सप्तम भाव में विचरण करने के लिए जा रहा है। इस दौरान विवाहित लोगों का जीवन काफी शानदार बना रहेगा। यदि वैवाहिक जीवन में किसी प्रकार की कठिनाइयां आ रहीं हैं तो वे दूर हो सकती हैं। इसके अलावा अविवाहित लोगों के लिए विवाह के प्रस्ताव भी आ सकते हैं। इस दौरान आपको निवेश तथा वित्त के मामलों में लाभ भी मिलेगा। यदि आप पार्टनरशिप में हैं तो भी आपको धनलाभ होगा।