आज 1 जुलाई दिन सोमवार को चंद्रमा मेष में जाने वाले हैं, जहां पर मंगल के साथ चंद्रमा की युति बनने वाली है और इसस धन लाभ हो सकता है। धन लाभ योग के अलावा सुकर्मा योग, शुभ योग और अश्विनी नक्षत्र का शुभ संयोग भी बन रहा है।

ग्रह-नक्षत्र के बदलाव से मेष राशि वालों को सुख-शांति का माहौल मिलेगा और कर्क राशि के जातकों के द्वारा आजीविका के लिए किए गए प्रयास सफल होंगे। तो वहीं वृश्चिक राशि वाले वाहनों को चलाते समय सावधान रहें। तो चलिए आपको सोमवार का दिन मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा बताते हैं।

मेष राशि (Aries)

मेष राशि के जातको के लिए आज का दिन अच्छा होगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा, जिससे परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। संतान पक्ष से शुभ समाचार मिल सकता है। नौकरी और व्यवसाय करने वालो को मधुरता लाने की कला सीखनी होगी, जिससे आपके काम बनेंगे। रुके हुए कार्य आज शाम के समय पूरे होने के योग हैं।

वृषभ राशि (Taurus)

वृषभ राशि के जातकों के लिए भी आज का दिन शुभ होगा। आज के दिन आपको शांति से अपना काम निकालना होगा और आपके द्वारा किए गए राजनीतिक क्षेत्र में प्रयास सफलता की ओर बढ़ेंगे। नौकरी पेशा लोगों को पद व प्रतिष्ठा मिलने की प्रबल संभावना है। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा और भाई-बहनों से संबंध मधुर होंगे।

मिथुन राशि (Gemini)

मिथुन राशि वालों के लिए सोमवार का दिन मध्यम रहेगा। आज आपको कीमती सामान के चोरी होने का खतरा है, इसलिए सावधान रहने की जरूरत है। बिजनस में पिताजी की सलाह कारगर साबित होगी। शाम के समय किसी शुभ कार्य में सम्मिलित हो सकते हैं।

कर्क राशि (Cancer)

कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा और आजीविका के क्षेत्र में किए गए प्रयास सफल होंगे। व्यापार के लिए यात्रा करनी पड़ सकती है इससे भविष्य में लाभ मिलेगा। आज धार्मिक कार्यों पर कुछ धन खर्च हो सकता है। आज जीवनसाथी के साथ प्रेम से दिन गुजरेगा और शाम में किसी प्रिय व्यक्ति से भेंट हो सकती है।

सिंह राशि (Leo)

सिंह राशि जातकों के लिए भी आज का दिन काफी अच्छा है आय के नए स्रोत मिलेंगे। अटका धन मिल सकता है और समाज में आपका मान सम्मान बढ़ेगा। नौकरी और व्यवसाय में विशेष सम्मान मिल सकता है। शाम को किसी पड़ोसी से अनबन होने की संभावना है।

कन्या राशि (Virgo)

कन्या राशि वालों के लिए सोमवार का दिन शुभ साबित होगा। किसी मांगलिक कार्यक्रम पर धन खर्च हो सकता है, जिससे आपका यश बढ़ेगा। रोजगार और व्यापार के लिए किए गए प्रयास सफल होंगे। कानूनी विवाद या मुकदमे में जीत मिल सकती है और जीवनसाथी के साथ मतभेद खत्म हो जाएंगे।

तुला राशि (Libra)

तुला राशि वालों के लिए आज का दिन लाभकारी होगा और परिवार में कोई धार्मिक कार्यक्रम होगा। धन हाथ में रहेगा और कारोबार में वृद्धि मिलेगी। लेन-देन की बड़ी समस्या समाप्त हो जाएगी और शाम का समय किसी धार्मिक स्थान पर व्यतीत होगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio)

वृश्चिक राशि वालों के लिए सोमवार का दिन मध्यम होगा। सेहत में परेशानी आ सकती है जिससे आपको स्वास्थ्य की जांच करवानी पड़ सकती है। आपके भाई की सलाह पारिवारिक बिजनस के लिए कारगर होगी। नौकरी पेशा लोगों को आज परेशानी का सामना करना पड़ेगा। शाम का समय मित्रों व प्रियजनों के साथ में निकलेगा।

धनु राशि (Sagittarius)

धनु राशि वालों के लिए सोमवार का दिन पैसों के लिए अच्छा होगा और ससुराल पक्ष से धन प्राप्त हो सकता है। अटका हुआ पैसा मिलने की संभावना है, इससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। नौकरी पेशा लोगों को प्रमोशन मिल सकता हैं और सहकर्मियों का साथ मिलेगा। शाम का समय जीवनसाथी के साथ में निकलेगा।

मकर राशि (Capricorn)

मकर राशि वालों के लिए आज का दिन आजीविका के लिए अच्छा होगा और आज के दिन आपको माता और पिता का विशेष ध्यान देने की जरूरत है। पारिवारिक और आर्थिक मामलों में आपको सफलता मिलने वाली है।

कुंभ राशि (Aquarius)

कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन उतार चढ़ाव वाला होगा। व्यापारियों के द्वारा किए गए प्रयास सफल रहेंगे। प्रॉपर्टी खरीदने का अच्छा अवसर है और अचानक कोई खुशखबरी मिल सकती है। आज आपके स्वास्थ्य में होने वाली परेशानी को नजरअंदाज ना करें।

मीन राशि (Pisces)

मीन राशि वालों के लिए सोमवार का दिन मध्यम होगा। वैवाहिक जीवन में चल रही बाधा समाप्त हो जाएगी। ससुराल पक्ष से रिश्ते खराब होने की संभावना हैं। धर्मार्थ कार्यों पर कुछ खर्चा हो सकता है। आज संतान की चिंता के कार्यों में दिन व्यतीत होगा और शाम का समय लव पार्टनर के साथ बीतेगा।