2025 Honda Livo का नाम आते ही पुरानी याद ताज़ा ही जाती है। हौंडा और हीरो जब एक साथ थी तो बहुत बड़ा मार्केट था। इंडिया में हीरो हौंडा की पुरानी बाइक को आज भी लोग सहेजकर रखे हैं। हीरो से अलग होने के बाद भी हौंडा के काफी मॉडल मार्केट में पहले की तरह बेचे जा रहे हैं। हीरो की स्प्लेंडर और एचएफ डीलक्स बाइक आज भी रिकॉर्ड बना रहे हैं। हौंडा की नई लिवो ने भी अच्छे फीचर्स इ झंडे गाड़ दिए हैं। यह बाइक नए OBD2B-अनुरूप इंजन के साथ कई नई तकनीकी सुविधाओं से लैस है। यदि आप इस बाइक को खरीदना चाहते है तो जान लें इसकी कीमत के साथ खासियत के बारे में..
60 KMPL के माइलेज के साथ आ रही 2025 Honda Livo के अगर आप लोन पर खरीदना चाहते हैं तो जान लें इसकी ईएमआई और डाउन पेमेंट का कैलकुलेशन ऑन-रोड कीमत और वित्त विकल्प
2025 Honda Livo की कीमत
2025 Honda Livo की कीमत के बारे में बात करें तो इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत ₹ 83,080 है। वहीं, राजधानी दिल्ली में इसकी ऑन-रोड कीमत लगभग ₹96 हजार है, जिसमें लगभग ₹7,000 आरटीओ टैक्स और ₹6 हजार बीमा राशि शामिल है।
यदि आप इस बाइक को ₹15,000 की डाउन पेमेंट पर खरीदते हैं तो बैंक इस पर आपको 9 प्रतिशत की ब्याज दर शेष ₹81,000 का लोन ऑफर करता हैं। यह लोन तीन साल के लिए लेते हैं जिसमें आपको लगभग ₹2,500 की ईएमआई चुकानी होगी।हालाँकि, 2025 Honda Livo की ऑन-रोड कीमत शहरों और डीलरशिप के आधार पर अलग अलग हो सकती है।
2025 Honda Livo इंजन और प्रदर्शन
2025 Honda Livo बाइक के इंजन के बारे में बात करें तो इसमें 109.51cc का सिंगल-सिलेंडर एयर-कूल्ड इंजन दिया गया है। जो 7,500rpm पर 8.7bhp की अधिकतम पावर और 5,500rpm पर 9.3Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करने की क्षमता रखता है। यह इंजन 4-स्पीड गियरबॉक्स से जुड़ा है।
2025 Honda Livo के फीचर्स
2025 Honda Livo के फीचर्स के बारे में बात करें तो इसमें आपको अंदर की ओर फुल डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, ईसीओ इंडिकेटर, खाली होने की दूरी, सर्विस ड्यू इंडिकेटर और गियर पोजिशन इंडिकेटर जैसे फीचर्स दिए गए हैं।